अरिजीत सिंह नहीं करना चाहते एआर रहमान और प्रीतम संग काम? ट्वीट किया- कुछ लोग सिर्फ…
अरिजीत सिंह ने अपने रीसेंट ट्वीट में फैन्स को तसल्ली दी है कि उनके पास इतना पेंडिंग काम है कि उसे निपटाने में एक-दो साल लग जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने प्रीतम, रहमान और मिथुन से जुड़े एक सवाल का जो जवाब दिया, वो चर्चा में है।

अरिजीत सिंह ने जबसे सिंगिंग से प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने की बात कही है, उनके फैन्स परेशान हैं। ट्विटर पर अरिजीत और उनके फैन्स के बीच अक्सर बातचीत होती रहती है। एक रीसेंट ट्वीट में अरिजीत ने कुछ ऐसा लिखा जिस पर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। अरिजीन ने अपने फैन्स के नाम एक पोस्ट लिखा था। इस पर एक शख्स ने लिखा कि अरिजीत को प्रीतम, रहमान और मिथुन की तरफ से मिलने वाले असाइनमेंट लेते रहना चाहिए। अरिजीत ने इस पर जवाब दिया है कि कुछ लोग अपने लिए ही कम्पोज करते हैं।
अरिजीत ने ट्विटर पर क्या लिखा
अरिजीत सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर फैन्स के नाम एक ट्वीट किया है, 'यह मैसेज सिर्फ मेरे सुनने वालों के लिए है। अगर आप मुझे नहीं सुनते तो आपसे गुजारिश है कि इसे ना पढ़ें, अभी छोड़ दें और आगे बढ़ जाएं।
मेरे प्यारे दोस्तों!
मैं बस आप सबको यह बताना चाहता हूं कि मैं आप सब से बहुत प्यार करता हूं। इस बेरहम दुनिया में आपकी इस दयालुता और प्यार के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। भले ही मैंने अब नए प्रोजेक्ट्स लेना बंद कर दिया है लेकिन पुराने गानों की लिस्ट अभी छोटी नहीं है। मुझे अभी बहुत सारे गाने पूरे करने हैं। लोगों को सफाई देने या बातें समझाने में अपना वक्त बर्बाद मत करो, आखिर कितनी बार समझाओगे? बहुत से गाने अभी अधूरे हैं और जब तक वो पूरे नहीं हो जाते, तब तक वे रिलीज होते रहेंगे। शायद इस पूरे साल और हो सकता है कि अगले साल तक भी। सुकून से रहो। इस (सोशल मीडिया) प्लेटफॉर्म से बाहर निकलने की कोशिश करो। अपने शरीर को शुद्ध करो, इस 5G से दूर रहो। प्यार बांटो, पढ़ो और मेडिटेशन करो।
जय देवी! 'अरिजीत ने यह भी लिखा है कि कोई नहीं जानता कि आगे क्या होगा।
शख्स के कमेंट पर अरिजीत का जवाब
इस पर एक शख्स ने कमेंट किया है, आपके सुनने वालों की तरफ से एक विनम्र निवेदन है कि प्रतीम, मिथुन और रहमान की तरफ से मिलने वाले नए असाइनमेंट लेना बंद मत कीजिए। इस पर अरिजीत ने लिखा है, ‘कुछ लोग सिर्फ अपने लिए कम्पोज करते हैं सबके लिए नहीं।’ इस पर उस शख्स का जवाब है, टमुझे दूसरों का नहीं पता लेकिन प्रीतम ने आपको हमेशा अपना बेस्ट कम्पोजीशन दिया है और हम सब आपके ज्यादा से ज्यादा कम्पोजीशन सुनना चाहते हैं।'
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


