'ऐसा मत कर यार, हम लोगों का क्या होगा', आमिर खान और अरिजीत सिंह का अनदेखा वीडियो
Arijit Singh: आमिर खान और अरिजीत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में अरिजीत सिंह और आमिर खान साथ में खूबसूरत वक्त बिताते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो असल में अरिजीत सिंह के नए गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान आमिर-अरिजीत के साथ बिताए वक्त का है।

अरिजीत सिंह का नया गाना 'एक दिन' रिलीज कर दिया गया है। अरिजीत सिंह ने यह गाना आमिर खान के बेटे जुनैद खान की अगली फिल्म 'एक दिन' के लिए गाया है। यूट्यूब पर सॉन्ग की शूटिंग के दौरान आमिर खान और अरिजीत सिंह के साथ बिताए वक्त की कुछ झलकियां दिखाई गई हैं। एक बार फिर अरिजीत सिंह की जमीन से जुड़ी जिंदगी की झलकियां सोशल मीडिया पर सबके सामने हैं। मजेदार बात यह है कि आमिर खान को भी अरिजीत के साथ यह ग्राउंडेड जिंदगी जीते देखा जा सकता है। दोनों को साथ में शतरंज खेलते और देर रात स्कूटी से घूमते दिखाया गया है। वीडियो में अरिजीत सिंह को आमिर खान और उनकी टीम को बड़े प्यार के खाना परोसते भी देखा जा सकता है।
आमिर और अरिजीत की अनदेखी वीडियो
वीडियो को जी-म्यूजिक कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। वीडियो की शुरुआत में ही आमिर खान और अरिजीत सिंह की बातचीत दिखाई गई है। आमिर खान और अरिजीत सिंह जमीन पर बैठे हुए हैं। वह अरिजीत सिंह से कहते हैं, 'अब तुम कोई प्रोजेक्ट नहीं ले रहे हो। कुछ वक्त के लिए तुम ब्रेक लेना चाहते हो। या फिर तुम हिंदी फिल्मों के लिए गाना ही नहीं चाहते हो? ऐसे मत कर यार, हम लोगों का क्या होगा भाई।' आमिर खान की बात सुनकर अरिजीत सिंह हंस पड़ते हैं। इसके बाद होती है वीडियो की शुरुआत जिसमें अरिजीत सिंह का शहर और उनका घर दिखाया गया है। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में जियागंज में आमिर खान और अरिजीत सिंह का साथ में बिताया यह वक्त काफी अच्छी तरह दिखाया गया है।
फैंस ने पूछना शुरू कर दिया है यह सवाल
वीडियो शुरू होता है और आमिर खान और अरिजीत सिंह जाकर म्यूजिक डायरेक्टर राम संपत और डायरेक्टर सुनील पांडे समेत अन्य सभी लोगों से मुलाकात करते हैं। इसके बाद शुरू होती है उस गाने की तैयारी जो अब जाकर फैंस के सामने पेश किया गया है। एक तरफ जहां फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है कि आमिर खान की वजह से उनके चहेते सिंगर फिर एक बार जनता के लिए लौटे हैं। वहीं दूसरी तरफ लोगों ने अलग-अलग तरह के सवाल पूछना शुरू कर दिया है कि क्या यह इस बात का सबूत है कि अरिजीत सिंह आगे भी गाते रहेंगे। वीडियो में अरिजीत सिंह आमिर खान को अपना शहर घुमाते और घर में उनकी मेहमान नवाजी करते नजर आ रहे हैं।
आमिर खान ने अनाउंस की फिल्म की रिलीज
वीडियो के साथ ही यह भी साफ हो गया है कि आमिर खान और अरिजीत सिंह का पतंग उड़ाते हुए जो वीडियो सामने आया था, वो असल में इसी वीडियो की शूटिंग के दौरान का था। इस सॉन्ग के साथ ही आमिर खान ने अपने बेटे जुनैद खान और सई पल्लवी की फिल्म 'एक दिन' की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है। वीडियो की आखिर में फिल्म की एक झलक रिलीज की गई है और बताया गया है कि यह 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। अब सॉन्ग की यह झलक और अरिजीत सिंह के साथ फिल्म की शूटिंग की झलकियां सामने आने के बाद फैंस को फिल्म के टीजर और ट्रेलर का इंतजार रहेगा।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


