हाई-टेक होगा अरिजीत सिंह का इंडिया टूर, कवर होंगे ये 9 शहर और यहां मिलेंगी टिकटें

लाइव हिन्दुस्तान
share

अरिजीत सिंह ने अपने इंडिया टूर का ऐलान कर दिया है जिसमें दिल्ली और मुंबई समेत कुल 9 शहरों में वह अपना स्टेडियम लेवल कॉन्सर्ट करेंगे।

Arijit Singh India Tour
अरिजीत सिंह के इंडिया टूर में कवर होंगे ये 9 शहर, जानिए आपका लिस्ट में है या नहीं?

लीजेंडरी सिंगर अरिजीत सिंह ने सोमवार को अपने 9 शहरों में होने जा रहे इंडिया टूर का ऐलान कर दिया है। स्टेडियम स्तर के ये कॉन्सर्ट साल 2027 में संगीत के 20 सालों को सेलिब्रेट करने के लिए रखे जा रहे हैं। इसमें 'अगर तुम साथ हो', 'तुम ही हो', 'विदा करो' और ऐसे कई चार्टबस्टर गाने अरिजीत सिंह लाइव ऑडियंस के लिए पेश करेंगे। अरिजीत सिंह ने इसी साल जनवरी में यह ऐलान करके सबको शॉक दे दिया था कि वह अपने प्लेबैक सिंगिंग के करियर से रिटायर हो रहे हैं। अरिजीत ने बताया था कि वह बतौर सोलो आर्टिस्ट चीजें एक्सप्लोर करना चाहते हैं।

कॉन्सर्ट के बारे में क्या बोले अरिजीत सिंह?

ऐसा लगता है कि वह इसकी शुरुआत भारत में अपना सबसे बड़ा टूर करने के साथ करना चाहते हैं। अरिजीत सिंह का यह टूर जनवरी 2027 से लेकर मई 2027 तक चलेगा। अरिजीत सिंह ने अपने एक बयान में बताया, “संगीत की दुनिया में 20 सालों के इस सफर का मैं बहुत आभारी हूं। सबसे बड़ी बात यह है कि ये हमेशा श्रोता और लोग रहे हैं जिन्होंने इन गानों को अपनी खुद की जिंदगी दी है। मैं वाकई पूरा देश घूमकर उस प्यार को स्टेज से महसूस करने के लिए बेताब हूं। ऐसे बहुत सारे गाने हैं, बहुत सारी यादें हैं और बहुत सारे लोग हैं, जिनसे मिलने के लिए मैं बेचैन हूं।”

किन शहरों में होगा इवेंट, कहां मिलेगी टिकट?

इस टूर को टीम इनोवेशन्स प्रोड्यूस और प्रमोट कर रही है और इसकी टिकटें सिर्फ thumpN पर उपलब्ध होंगी। इस टूर के दौरान अरिजीत हैदराबाद, चंडीगढ़, जयपुर, मुंबई, बेंगलुरू, नई दिल्ली, पुणे, इंदौर और अहमदाबाद विजिट करेंगे। वह इन शहरों में स्टेडियम लेवल कॉन्सर्ट करेंगे, ताकि उनके बेशुमार फैंस उन्हें सुनने आ सकें और सीधे स्टेज पर उनका दीदार कर सकें। खासतौर पर एक मल्टी लेवल स्टेज तैयार की जाएगी, जिससे निकलकर एक रैम्प सीधा ऑडियंस के बीच जाएगा। इससे ऑडियंस उन्हें बहुत करीब से देख पाएगी।

हाई-टेक और 360 डिग्री साउंड

इतना ही नहीं, इन कॉन्सर्ट को खास बनाने के लिए इनमें 360 डिग्री स्पैटियल ऑडियो, काइनैटिक LED फिक्सर्स, पैनारोमिक स्क्रीन्स, लेजर आरेज और स्टेडियम लेवल पर पायरोटेक्निक्स इस्तेमाल की जाएंगी। यानि तकनीक के मामले में यह इवेंट बहुत मेगा लेवल का होने वाला है, जो ना सिर्फ उनके पसंदीदा सिंगर को उनके बेहद करीब से सुनने का मौका देगा, बल्कि ऑडियो विजुअल क्वालिटी में भी किसी तरह का कॉम्प्रोमाइज नहीं किया जाएगा। टीम इनोवेशन्स के फाउंडर ने कहा कि अरिजीत के 20 साल के सफर को ट्रिब्यूट करने का इससे शानदार तरीका नहीं हो सकता है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडअरिजीत सिंह ने किया इंडिया टूर का ऐलान, इन 9 शहरों में होंगे कॉन्सर्ट