
भाई की गर्लफ्रेंड के लिए गोलगप्पा बेचने वाले बने आयुष्मान, बर्थ डे सरप्राइज देख इमोशनल हुईं योगिता
अर्चना पूरन सिंह के बेटे आर्यमन ने अपनी गर्लफ्रेंड योगिता बिहानी को उनके बर्थडे पर सरप्राइज दिया। आर्यमन के भाई योगिता के लिए गोल गप्पे बेचने वाले बने। अपने सरप्राइज देखकर योगित इमोशनल हो गईं।
अर्चना पूरन सिंह और उनका परिवार यूट्यूब पर काफी एक्टिव है। अर्चना पूरन सिंह के बेटे आर्यमन ने पिछले महीने ही अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था और वो हर रोज वीडियो पोस्ट करते थे। हालांकि, कुछ दिनों पहले उन्होंने ऐलान किया था कि वो व्लॉग से ब्रेक लेंगे। पर आर्यमन ऐसा कर नहीं पाए। उन्होंने हाल ही में एक व्लॉग पोस्ट किया। इस व्लॉग में आर्यमन ने गर्लफ्रेंड योगिता के बर्थडे सरप्राइज के पलों को कैद किया।

गर्लफ्रेंड के लिए बर्थ डे सरप्राइज
आर्यमान ने गर्लफ्रेंड योगिता को बर्थडे पर सूरमुखी के फूलों का गुलदस्ता दिया। वहीं, आर्यमन के भाई योगिता के लिए गोलगप्पे बेचने वाले बने। उन्होंने योगिता को एंटरटेन करने के लिए गोलगप्पे बेचने वाले का गेटअप लिया और योगिता को गोलगप्पे खिलाए।
गर्लफ्रेंड को दिया ब्रैंड न्यू आईफोन
इतना ही नहीं, आर्यमन ने अपनी गर्लफ्रेंड योगिता को दो लाख रुपये तक के गिफ्ट्स भी दिए। आर्यमन ने गर्लफ्रेंड को एक ब्रैंड न्यू आईफोन और हेडफोन्स गिफ्ट किए। आर्यमन के इस बर्थडे सरप्राइज को देखकर योगित इमोशनल हो गईं और रो पड़ीं। आर्यमन वीडियो में गर्लफ्रेंड को गले लगाते और उन्हें चुप कराते भी नजर आए।
अर्चना पूरन सिंह ने बेटे की गर्लफ्रेंड योगिता को एक ड्रेस गिफ्ट की। उन्होंने कहा कि अब वो तो इन ड्रेसेज में फिट नहीं आएंगी। बर्थडे का जश्न आयुष्मान और आर्यमन ने योगिता के लिए डांस करके किया।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




