'उन्हें चिंता था कि...', अरबाज नहीं चाहते थे कि मलाइका अरोड़ा करें ‘मुन्नी बदनाम’ पर डांस
दबंग डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने दावा किया है कि अरबाज खान नहीं चाहते थे कि मलाइका अरोड़ा मुन्नी बदनाम हुई गाने पर डांस करें। उन्होंने कहा कि उन्हें चिंता था कि ये अश्लील लगेगा क्योंकि वो एक रॉन्ची आइटम सॉन्ग था।

दबंग डायरेक्टर अभिनव कश्यप कई मौकों पर सलमान खान और उनके परिवार को लेकर तरह-तरह के दावा कर चुके हैं। अभिनव कश्यप को दबंग डायरेक्ट करने के लिए जाना जाता है। अब अभिनव कश्यप ने दावा किया है कि अरबाज खान नहीं चाहते थे कि मलाइका अरोड़ मुन्नी बदनाम गाने पर डांस करें। उन्होंने कहा कि उन लोगों को चिंता थी कि ये अश्लील लगेगा क्योंकि वो एक रॉन्ची आइटम सॉन्ग था।
अरबाज नहीं चाहते थे कि मलाइका करें मुन्नी बदनाम पर डांस
बॉलीवुड ठिकाना से खास बातचीत में अभिनव कश्यप ने कहा, “वो लोग मलाइका के इस गाने (मुन्नी बदनाम) पर डांस करने से असहज थे। उन्हें चिंता था कि ये अश्लील लगेगा क्योंकि वो एक रॉन्ची नंबर है। लेकिन मैंने उन्हें समझाया कि मलाइका ने आइटम सॉन्ग्स में अपनी पहचान खुद बनाई है, जैसे की उनकी स्टेप सास हेलन की थी। उन्हें गाने में लेने के लिए मैं उनसे लड़ा था, लेकिन अरबाज खासकर नहीं चाहते थे मलाइका वो गाना करें।”
साल 2016 में अलग हुए थे अरबाज और मलाइका
अरबाज खान उस वक्त मलाइका अरोड़ा संग शादी के रिश्ते में थे। अरबाज और मलाइका साल 2016 में अलग हुए। अरबाज से अलग होने के बाद मलाइका ने अर्जुन कपूर को डेट किया था। हालांकि, अर्जुन कपूर के साथ भी उनका ब्रेकअप हो गया। वहीं, अरबाज खान की बात करें तो उन्होंने साल 2023 में शूरा से शादी की। हाल ही में शूरा और अरबाज के घर ए नन्हा मेहमान आया है।
बता दें, अभिनव कश्यप कई बार सलमान खान और उनके परिवार पर आरोप लगा चुके हैं। उन्होंने दावा किया है कि सलमान खान दबंग के सेट पर उनके साथ बुरा बर्ताव करते थे।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


