Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडArbaaz Khan Blasts Reporter When He Asking About Salman Khan And Family At Kaal Trighori Trailer During Press Conference
सलमान के किस्से..., रिपोर्टर की बात सुनकर आया अरबाज खान को गुस्सा, सरेआज तू-तड़ाक कर बोले- क्या किस्‍से जानते हो?

सलमान के किस्से..., रिपोर्टर की बात सुनकर आया अरबाज खान को गुस्सा, सरेआज तू-तड़ाक कर बोले- क्या किस्‍से जानते हो?

संक्षेप:

अरबाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो में अरबाज 'काल त्रिघोरी' की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक रिपोर्टर पर अपना आपा खोते नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या था पूरा मामला?

Nov 06, 2025 06:02 pm ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'काल त्रिघोरी' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में अरबाज की फिल्म 'काल त्रिघोरी' का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। ऐसे में अब अरबाज अपनी फिल्म के प्रमोशन में जोरों-शोरों से जुटे हुए हैं। इसी बीच अब अरबाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो में अरबाज 'काल त्रिघोरी' की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक रिपोर्टर पर अपना आपा खोते नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या था पूरा मामला?

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

'काल त्रिघोरी' के प्रमोशन में बिजी हैं सलमान

अरबाज खान ने मुंबई में बुधवार यानी 6 नवंबर अपनी आगामी फिल्म 'काल त्रिघोरी' की प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान एक्टर ने अपनी फिल्म को लेकर खुलकर बात की, लेकिन इसी बीच कुछ ऐसा हुआ, जिसकी वजह से अरबाज को काफी गुस्सा आया। दरअसल, कॉन्फ्रेंस के दौरान एक रिपोर्टर ने सलमान खान और परिवार को लेकर एक सवाल पूछा, जिसे सुनकर अरबाज को गुस्सा आ गया। हालांकि, उन्होंने किसी तरह कंट्रोल रखा और उस रिपोर्टर की बोलती बंद कर दी।

आखिर रिपोर्टर ने क्या किया था सवाल?

अरबाज ने कहा, 'सलमान खान और फैमिली करना बीच में लाना जरूरी है? ये सवाल बिना नाम लिए भी आ सकता था ना? ओए, तेरे को तो मैं बहुत पहले से जानता हूं। तुझे चैन ही नहीं पड़ता जब तक तू ऐसे सवाल नहीं पूछ लेता। तू वेट करता है कि जब सबके सवाल खत्म हो जाएंगे, तब मैं ऐसा पूछूंगा।'

सलमान का नाम लेने पर रिपोर्ट पर भड़के अरबाज

अरबाज से रिपोर्टर ने कहा कि अपना सवाल दोबारा से फ्रेम करे। इस पर रपोर्टर ने कहा कि सलमान के किस्सों काफी फेमस हैं। ऐसे में अरबाज ने उसे बीच में रोकते हुए कहा, 'क्या किस्से जानते हो? क्या हैं किस्से उनके? जब पता हैं तो उसको रिपीट क्यों करना? 'काल त्रिघोरी' के बारे में बात कर। जब सलमान खान के इंटरव्यू के लिए जाएगा, तब उसके बारे में बात करना। मेरे छोटे भाई सोहेल का नाम लेकर ऐसे घूम रहा है जैसे बोझ हो।'

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।