भारत मेरा घर, किसी को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं; सांप्रदायिक बयान पर चौतरफा घिरे AR रहमान की सफाई
एआर रहमान इन दिनों अपने एक बयान की वजह से चर्चा में हैं। अब एआर रहमान ने अपने उस बयान को लेकर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि भारत उनका घर है। उन्होंने कहा कि उनका इरादा किसी को दुख पहुंचाने का नहीं था।
ऑस्कर विनिंग म्यूजिक कंपोजर और सिंगर एआर रहमान अपने एक बयान की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि उनके पास बॉलीवुड में पिछले 8 साल से काम नहीं है और इसकी वजह सांप्रदायिक कारण हो सकते हैं। इस बयान पर सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना हो रही है। अब एआर रहमान ने अपने इस बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उनका इरादा किसी को चोट पहुंचाने का नहीं था। उन्होंने कहा कि भारत उनका घर है और भारत ने उन्हें हमेशा प्रेरणा दी है।
एआर रहमान ने दी सफाई
एआर रहमान ने वीडियो पोस्ट करके अपनी सफाई दी। एआर रहमान ने कहा, “प्यारे दोस्तों, म्यूजिक हमेशा से मेरे लिए जरिया रहा है किसी कल्चर से जुड़ने, उसका जश्न मनाने और सम्मान करने के लिए। भारत मेरी प्रेरणा है, मेरा टीचर है और मेरा घर है। मैं समझता हूं कि बातों को कभी-कभी गलत समझा जा सकता है, लेकिन मेरा उद्देश्य म्यूजिक के जरिए हमेशा उत्थान, सम्मान और सेवा करना रहा है। मेरा इरादा किसी को भी चोट पहुंचाने का नहीं था और आशा करता हूं कि मेरी सच्चाई महसूस की जाएगी।”
रणबीर कपूर की रामायण का जिक्र
इस वीडियो में एआर रहमान ने अपने अलग-अलग प्रोजेक्ट्स का जिक्र किया। उन्होंने WAVES शिखर सम्मेलन में अपनी परफॉर्मेंस से लेकर नागा म्यूजिशियन्स के साथ कोलौबोरेशन करने, शनशाइन ऑर्किस्टा को मेंटर करने और भारत का पहला मल्टीकल्चरल बैंड सीक्रेट माउंटेन बनाने का जिक्र किया। एआर रहमान ने रणबीर कपूर की रामायण में म्यूजिक देने का भी जिक्र किया है।
क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स?
एआर रहमान के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- हम आपको प्यार करते हैं सर, हमें प्रेरणा देते रहिए। एक दूसरे यूजर ने लिखा- हम सबको पता है आप महान हैं। आपको सफाई देने की कोई जरूरत नहीं है। एक ने लिखा- सर प्लीज आप किसी को कोई सफाई मत दीजिए।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




