Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडApne 2 confirmed by producer Deepak Mukut A heartfelt tribute to Dharmendra
‘अपने 2’ हुई कन्फर्म, प्रोड्यूसर ने कहा- बिना पुष्टि के अफवाहें फैलाना बंद करें

‘अपने 2’ हुई कन्फर्म, प्रोड्यूसर ने कहा- बिना पुष्टि के अफवाहें फैलाना बंद करें

संक्षेप:

Apne 2: धर्मेंद्र के निधन के बाद डायरेक्टर अनिल शर्मा ने कहा था कि ‘अपने 2’ कैंसिल हो गई है। वहीं अब फिल्म के प्रोड्यूसर ने कन्फर्म किया है कि फिल्म जरूर आएगी।

Nov 27, 2025 06:09 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के निधन के बाद खबर आई थी कि ‘अपने 2’ अब नहीं बनेगी। वहीं अब फिल्म के प्रोड्यूसर दीपक मुकुट ने यह कन्फर्म किया है कि ‘अपने 2’ जरूर आएगी। उन्होंने कहा, “लोगों को बिना पुष्टि के अफवाहें फैलाना बंद करना होगा। 'अपने 2' कैंसिल नहीं हुई है। यह फिल्म बनेगी और ये बात मैं पूरे यकीन से कह सकता हूं। हमने कोई अपडेट जारी नहीं किया है, लेकिन हम इस फिल्म पर काम कर रहे हैं।”

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

“'अपने 2' मेरे दिल के बहुत करीब है”

दीपक ने आगे कहा, “'अपने' धरमजी की थी। उनकी मौजूदगी, उनका प्यार, उनकी आत्मा, वह सब कुछ जिसके लिए वह खड़े थे, उसने उस फिल्म को वह बनाया जो वह बनी। 'अपने 2' मेरे दिल के बहुत करीब है। कई मायनों में, यह फिल्म धरमजी के लिए एक श्रद्धांजलि होगी, एक दिल से दी गई श्रद्धांजलि। हम चाहते हैं कि सीक्वल उन्हें, उनके मूल्यों और देओल परिवार के साथ स्क्रीन पर बनाई गई इमोशनल दुनिया को सेलिब्रेट करे।”

“क्रिएटिव टीम कहानी को बदल रही है”

प्रोड्यूसर ने ये भी बताया कि पहले इस फिल्म में धर्मेंद्र, सनी देओल, बॉबी देओल और करण देओल थे। लेकिन अब उनके जाने के बाद क्रिएटिव टीम कहानी को बदल रही है। बता दें, 24 नवंबर के दिन धर्मेंद्र का निधन हो गया था। आज यानी गुरुवार के दिन उनकी याद में प्रेयरमीट रखी गई है जिसमें इंडस्ट्री के लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।