
जया बच्चन ही नहीं, इन एक्ट्रेसेस के साथ भी रहे हैं रेखा के पंगे, एक ने तो कह दिया था चुड़ैल
रेखा की लाइफ कॉन्ट्रोवर्सीज से भरी रही है। जया बच्चन के साथ उनके विवाद को तो सबप जानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि 2 और एक्ट्रेसेस हैं जिनके साथ उनका बॉन्ड कुछ खास नहीं रहा।
रेखा ने अपने करियर में कई एक्टर्स और एक्ट्रेसेस के साथ काम किया है। इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेसेस उनकी दोस्त भी हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक समय में रेखा और जया बच्चन के बीच टक्कर काफी चर्चा में रही थी। दरअसल, जब रेखा का नाम अमिताभ बच्चन के साथ जुड़ा था तब रेखा और जया के बीच काफी विवाद रहा था। दोनों डायरेक्टली एक-दूसरे के सामने नहीं आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जया के अलावा और भी एक्ट्रेसेस हैं जिनके साथ रेखा की अनबन रही हैं।
नरगिस ने सबके सामने रेखा को लेकर क्या कहा था
जया के अलावा नरगिस दत्त के साथ भी रेखा का विवाद रहा है। ऐसी खबर थी कि 1984 में जमीन आसमान के दौरान रेखा और संजय के बॉन्ड को लेकर काफी अफवाह आ रही थीं। लेकिन दोनों में से किसी ने कभी इस बारे में बात नहीं की। लेकिन जब नरगिस दत्त को इस बारे में पता चला तो वह खुद को संभाल नहीं पाईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक इंटरव्यू के दौरान रेखा ने नरगिस को लेकर कहा था, वह मर्दों को सिग्नल्स देती हैं कि वह आसानी से अवेलेबल हैं। कुछ लोगों की आंखों में वह और कुछ नहीं बल्कि एक डायन हैं।
मौसमी के साथ भी विवाद
इसके अलावा एक और एक्ट्रेस हैं जिनके साथ रेखा के अनबन काफी रहे और वो हैं मौसमी चटर्जी। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म भला के दौरान दोनों के बीच अनबन हो गई थी। जब फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ था तब रेखा का नाम मौसमी से पहले लिखा था जिस वजह से एक्ट्रेस को गुस्सा आ गया था। इतना ही नहीं उन्होंने रेखा को लेकर मीडिया के सामने जाकर काफी स्टेटमेंट्स दिए थे।
मौसमी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि एक वजह जो दोनों के बीच विवाद का कारण थे, वो थे विनोद मेहरा। एक समय पर रेखा का नाम विनोद मेहरा के साथ काफी जोड़ा जाता था। मौसमी का मानना था कि रेखा उनसे जलन होती थीं क्योंकि उन्हें लगता था कि मौसमी, विनोद को कंट्रोल करती हैं।
विनोद मेहरा की वजह से अनबन
मौसमी ने कहा था, ‘मैं विनोद के घर पर थी और रेखा वहीं बैठी थीं। उनकी मां ने मुझे कहा इंदु, विनोद की कपबोर्ड में से एन्वलेप निकाल दो। तो रेखा को ये सब पसंद नहीं था और मैंने उनसे बोला कि उन्होंने मुझे ही क्यों कहा वो तो वहीं बैठी है, तुम जाओ और ले आओ, और फिर वो कहती थी कि मुझे परवाह नहीं है।’
प्रोफेशनल लाइफ में भी जंग जारी
मौसमी ने यह भी बताया था कि एक बार सेट पर रेखा उन्हें देखकर मुंह बना रही थीं जिसके बाद वह उनके पास गईं और कहा कि तुमने ऐसा क्यों किया? दोबारा करो मेरे सामने तो वह नर्वस हो गई थीं।

लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalपरिचय
सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




