Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडAP Dhillon Trends On Social Media After Tara Sutaria Veer Pahariya Breakup rumours Netizens Ask Who Is At Fault
'गलती किसकी थी...', तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की खबरों के बीच ट्रेंड कर रहे हैं एपी ढिल्लों, यूजर्स ने क

'गलती किसकी थी...', तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की खबरों के बीच ट्रेंड कर रहे हैं एपी ढिल्लों, यूजर्स ने क

संक्षेप:

वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया की लव स्टोरी के द एंड की खबरों सामने आ रही हैं। हालांकि, इन दोनों की तरफ से ब्रेकअप को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया। ये खबरें एपी ढिल्लों कॉन्सर्ट में हुए कॉन्ट्रोवर्सी के बाद सामने आई।

Jan 09, 2026 05:57 pm ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड में अक्सर देखा जाता है कि स्टार्स के बीच लिंकअप और ब्रेकअप की खबरें सामने आती हैं। ऐसे में बीती रात भी एक ऐसी खबर सामने आई, जिसने फैंस के दिलों को तोड़ दिया। वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया की लव स्टोरी के द एंड की खबरों सामने आ रही हैं। हालांकि, इन दोनों की तरफ से ब्रेकअप को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया। ये खबरें एपी ढिल्लों कॉन्सर्ट में हुए कॉन्ट्रोवर्सी के बाद सामने आई। ऐसे में अब एपी ढिल्लों सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पहले जानते हैं क्या हुआ था उस कॉन्सर्ट में

दरअसल, कुछ दिनों पहले मुंबई में सिंगर एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट था, जिसमें तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया भी शामिल हुए थै। वहीं, तारा सुतारिया एपी ढिल्लों के साथ स्टेज पर गई थी और उनके गानों पर परफॉर्म किया। इस दौरान दोनों काफी क्लोज दिखे। इतना ही नहीं उस दौरान उन्होंने तारा को किस भी किया था। वहीं, वीर का रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। वायरल में साफ दिखा था कि वीर को ये सब पसंद नहीं आया। ऐसे में अब दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने खूब जोर पकड़ा है।

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहे एपी ढिल्लों

वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया के ब्रेकअप की अफवाहों के बीच अब एपी ढिल्लो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर काफी ट्रेंड कर रहे हैं। फैंस ने उन पर तीखें सवालों की बारिश कर दी है। नेटिजन्स एपी से सवाल कर रहे हैं कि क्या उनके मुंबई शो के दौरान की गई हरकतों की वजह से तारा और वीर का ब्रेकअप हुआ। एक यूजर ने दावा किया, 'अफवाहें बढ़ती गईं। दबाव बढ़ा। रिश्ता खत्म हो गया।' एक ने पूछा, 'अब सवाल यह है – गलती किसकी थी?' एक पूछता है, 'तारा ने ढिल्लों के साथ डांस करना शुरू किया और उन्हें किस किया। सोशल मीडिया पर इसे ही उनके ब्रेकअप का कारण बताया जा रहा है।' ऐसे कई और सवाल यूजर्स एपी से कर रहे हैं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।