अनुराग कश्यप ने कहा, बॉलीवुड में लोग फिल्मों की तारीफ तभी करते हैं, जब वो हिट हो जाती हैं

Apr 11, 2026 03:36 pm ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share

शैनेल देव के निर्देशन में बनी 'डकैत: एक प्रेम कथा' को तेलुगु और हिंदी, दोनों भाषाओं में बनाया गया है। बॉक्स ऑफिस पर भी ये फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। ऐसे में अब अनुराग ने अपने हालिया इंटरव्यू में बॉलीवुड की सफल फिल्मों को लेकर अपनी बात रही है।

अनुराग कश्यप ने कहा, बॉलीवुड में लोग फिल्मों की तारीफ तभी करते हैं, जब वो हिट हो जाती हैं

बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर अनुराग कश्यप इन वक्त अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'डकैत: एक प्रेम कथा' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अनुराग की ये फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में मृणाल ठाकुर और आदिवि शेष लीड रोल में हैं। शैनेल देव के निर्देशन में बनी 'डकैत: एक प्रेम कथा' को तेलुगु और हिंदी, दोनों भाषाओं में बनाया गया है। बॉक्स ऑफिस पर भी ये फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। ऐसे में अब अनुराग ने अपने हालिया इंटरव्यू में बॉलीवुड की सफल फिल्मों को लेकर अपनी बात रही है।

हिट फिल्मों को लेकर बोले अनुराग

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने दूसरे एक्टर्स और फिल्ममेकर्स के काम की खूब तारीफ और सराहना की है। पिछले कुछ सालों में, उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 'एनिमल' और 'धुरंधर' से लेकर 'सूबेदार' तक कई तरह की फिल्मों की तारीफ की है। वहीं, अनुराग ने हाल ही में Zoom को अपना इंटरव्यू दिया। ऐसे में जब उनसे जब उनसे पूछा गया कि उन्हें वैसी तारीफ क्यों नहीं मिलती, तो फिल्ममेकर ने माना कि इंडस्ट्री सिर्फ उन्हीं चीजों की तारीफ करना पसंद करती है जो सफल होती हैं।

कोई तारीफ नहीं करता तो मैं क्या करूं

फिल्ममेकर ने कहा, 'बहुत से लोग मुझसे कहते हैं कि आप इतनी सारी फिल्मों की तारीफ करते हैं, लेकिन आपकी फिल्म के लिए कोई ऐसा नहीं करता। बात यह है कि मुझे फिल्में पसंद हैं। इसलिए, जब मुझे कुछ अच्छा लगता है, तो मैं उसके बारे में बोलता हूं। कोई नहीं बोलता तो मैं क्या करूं? मैं किसी से बंदूक की नोक पर ऐसा नहीं करवा सकता।'

हिट फिल्मों की लोग तारीफ करते हैं

इसी बात पर, उनकी को-स्टार मृणाल ठाकुर ने कहा कि इंडस्ट्री में बहुत कम लोग ऐसे हैं जो सच में दूसरों की तारीफ करते हैं। अनुराग ने बीच में कहा, 'इंडस्ट्री का यही हाल है; जब कोई चीज सफल हो जाती है, तो हर कोई उसकी तारीफ या समर्थन करने लगता है।'

अनुराग ने की थी 'सूबेदार' तारीफ

पिछले महीने, अनुराग कश्यप ने इंस्टाग्राम पर एक लंबे नोट के साथ अनिल कपूर अभिनीत फिल्म 'सूबेदार' की तारीफ की थी। उन्होंने फिल्म का रिव्यू करते हुए लिखा, '@primevideoin पर मौजूद 'सूबेदार' को सिनेमाघरों में रिलीज होना चाहिए था। मुझे इसे सिनेमाघरों में देखने का अनुभव बहुत पसंद आता। इसे साफ तौर पर बड़ी स्क्रीन के लिए anamorphic फॉर्मेट में शूट किया गया है और बड़ी स्क्रीन के लिए ही डिज़ाइन किया गया है। सुरेश त्रिवेणी ने Bundelkhand/Chambal की एक ऐसी दुनिया रची है, जो अपने पितृसत्तात्मक रवैये और विशेषाधिकारों से भरी हुई है। यहां औरतें भी मर्दों की तरह ही पितृसत्तात्मक सोच रखती हैं, और जो ऐसी नहीं हैं, वे इस मर्दों के दबदबे वाले बीहड़ इलाके में मर्दों की तरह ही लड़ती हैं—वही बीहड़, जहां से कभी पूनम देवी जैसी हस्ती उभरी थी।'

'डकैत: एक प्रेम कथा' के बारे में और जानें

'डकैत: एक प्रेम कथा' आदिवि शेष के लिए एक बेहद खास प्रोजेक्ट है। इसकी कहानी एक गहरे इमोशन और संघर्ष पर आधारित है। इसमें एक गुस्से से भरा कैदी अपनी पूर्व-प्रेमिका से बदला लेने की कोशिश करता है, जिसने उसे धोखा दिया था। यह फिल्म पहले 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' दूसरी फिल्मों के गदर की वजह से इसकी रिलीज की तारीख 10 अप्रैल तक बढ़ा दी गई। भारत में, 'डकैत' के एडवांस टिकटों की बिक्री काफी धीमी रही। रिलीज से ठीक दो दिन पहले, फिल्म ऑनलाइन प्लेटफॉर्म BookMyShow पर केवल 25,000 टिकट ही बेच पाई।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।