मैंने उसे गुस्से में खींचकर एक..., जब ठीक से चल नहीं पा रहा था एक्टर, कई रीटेक लेने पर भड़के थे अनुराग कश्यप
इन दिनों अनुराग अपनी फिल्म 'केनेडी' की रिलीज के लिए तैयार हैं। इस फिल्म के रिलीज का अनुराग के फैंस काफी वक्त से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में अब अनुराग ने अपने एक इंटरव्यू में एक एक्टर के बारे में बताया, जिसने एक चलने वाले सीन के लिए इतना रीटेक लिया कि फिल्ममेकर गुस्से से भड़क गए।

बॉलीवुड के जाने माने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप अपनी दमदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। अनुराग हमेशा ही एक अलग सब्जेक्ट की फिल्में बनाते हैं, जिसको लेकर वो हमेशा ही सुर्खियों में रहते हैं। हालांकि, कई बार वो अपनी फिल्मों की वजह से विवादों में भी रहे। हालांकि, इन दिनों अनुराग अपनी फिल्म 'केनेडी' की रिलीज के लिए तैयार हैं। इस फिल्म के रिलीज का अनुराग के फैंस काफी वक्त से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में अब अनुराग ने अपने एक इंटरव्यू में एक एक्टर के बारे में बताया, जिसने एक चलने वाले सीन के लिए इतना रीटेक लिया कि फिल्ममेकर गुस्से से भड़क गए। आइए जानते हैं कौन हैं वो एक्टर?
एक्टर पर आया गुस्सा
अनुराग कश्यप ने हाल ही में सुचरिता त्यागी के साथ उनके YouTube चैनल के लिए अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान बातचीत में, अनुराग ने बताया कि एक बार एक एक्टर था जो चलने का सीन करने के लिए कई टेक लेता था और फिर भी गड़बड़ कर देता था। दरअसल, जब अनुराग से पूछा गया कि क्या कभी ऐसा हुआ है जब उन्हें शूटिंग के दौरान किसी एक्टर के साथ फंसा हुआ महसूस हुआ है। इस पर डायरेक्टर ने जवाब दिया, 'हां'।
सुनाया किस्सा
अनुराग कश्यप ने एक खास घटना के बारे में बताया और कहा, 'एक बार फंसा था मैं! मैं तरीके ढूंढता हूं। सच में एक बार एक एक्टर था पता नहीं क्यों वो सीधा चल ही नहीं रहा था! मैं चाहता था कि वो इस बार जैसी जगह के पीछे से आसानी से निकल जाए। वो जगह कम थी और वो आराम से आ सकता था। लेकिन उसका हाथ पैर कंट्रोल में नहीं था इधर उधर सब हिलाता हुआ आता कभी बोतल गिर जाती थी।'
'मैं गुस्सा और फ्रस्ट्रेट हो गया था'
उन्होंने आगे कहा, 'मैं गुस्सा और फ्रस्ट्रेट हो गया। मैंने एक चॉक लिया और फिर बेचारे के किनारे पर और दीवार पे भी चॉक मार दी। मैंने बोला कि अगर चॉक का निशान तेरी बॉडी पे दिखा तो मैं तुम्हें फिल्म में रिप्लेस कर दूंगा।'
'केनेडी' के बारे में
बता दें कि अनुराग की आखिरी डायरेक्टोरियल रिलीज 'निशानची' थी। इस फिल्म के रिलीज के काफी वक्त बाद अब अनुराग अपनी फिल्म 'केनेडी' लेकर आ रहे हैं। फिल्म का प्रीमियर 2023 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में हुआ था, और इसे सात मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन मिला था। फिल्म को इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) और जियो MAMI मुंबई फिल्म फेस्टिवल में अच्छा रिस्पॉन्स मिला। लेकिन प्रोडक्शन बैनर के साथ कुछ दिक्कतों की वजह से सेंसर बोर्ड से क्लीयरेंस मिलने के बावजूद इसकी रिलीज अधर में लटकी हुई थी। वहीं, अब राहुल भट्ट और सनी लियोनी स्टारिंग 'केनेडी' 20 फरवरी को Zee5 पर रिलीज होने वाली है।
लेखक के बारे में
Priti Kushwahaप्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।
एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


