जब सीन में दर्द दिखाने के लिए रणवीर सिंह ने खुद को पहुंचाई चोट, अनुराग ने बताया हैरान कर देने वाला किस्सा
अनुराग कश्यप ने रणवीर सिंह के साथ फिल्म लूटेरा में काम किया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में थे तो वहीं अनुराग ने मूवी को प्रोड्यूस किया था।

धुरंधर 2 और रणवीर सिंह की काफी तारीफ हो रही है। कई सेलेब्स ने खुलकर रणवीर की परफॉर्मेंस को सराहा है। अब अनुराग कश्यप ने धुरंधर 2 के लीड हीरो रणवीर के बारे में बात की और साथ ही अपना भी एक्सपीरियंस शेयर किया उनके साथ काम करने का। बता दें कि अनुराग और रणवीर ने फिल्म लूटेरा में साथ काम किया है। अनुराग ने फिल्म को प्रोड्यूस किया था।
रणवीर की तारीफ में क्या बोले अनुराग
मिसमालिनी से बात करते हुए अनुराग ने कहा कि धुरंधर जैसी फिल्में जिसके क्लाइमेक्स में अर्जुन रामपाल और रणवीर ने एक-दूसरे को मारा है उसे काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छे नंबर्स मिल रहे हैं। इसके बाद अनुराग ने लूटेरा फिल्म के दौरान का एक्सपीरियंस शेयर किया। लूटेरा, रणवीर की दूसरी फिल्म थी और इस दौरान गोली लगने का दर्द फील करने के लिए उन्होंने अपने पेट में स्टेपल यानी स्टेपलर से स्टेपल कर दिया था।
जब रणवीर ने खुद को पहुंचाई चोट
अनुराग ने बताया कि किसी को इस बारे में तब तक नहीं पता चल पाया जब तक कि शॉट ओवर ना हो। इसके बाद उन्हें हेलिकॉप्टर से अस्पताल ले जाया गया। अनुराग बोले, फिल्म के धुरंधर जैसे नंबर नहीं आए। उस आदमी का दृढ़ विश्वास और अपने काम के प्रति लगाव ही था कि उसने किसी को नहीं बताया और जब तक वह उठ नहीं पाया,तब तक किसी को पता भी नहीं चल सका।
अनुराग की फिल्म डकैत
अब अनुराग फिल्म डकैट लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ अदिवि शेष, मृणाल ठाकुर लीड रोल में हैं। इनके अलावा प्रकाश राज, अतुल कुलकर्णी, सुनील भी हैं। यह एक रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जो हिंदी और तेलुगु में शूट हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 70 करोड़ के बजट में बनी है। शेनिल दियो द्वारा निर्देशित यह फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज हो रही है।
धुरंधर 2 से टक्कर हुई कैंसल
बता दें कि पहले यह फिल्म 19 मार्च को ही रिलीज होने वाली थी यानी कि धुरंधर 2 के रिलीज वाले दिन, लेकिन फिर मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया। वहीं धुरंधर 2 के साथ ही यश की फिल्म टॉक्सिक भी रिलीज होने वाली थी, लेकिन टॉक्सिक के मेकर्स ने भी रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी।
वहीं 10 अप्रैल को डकैत की अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला से क्लैश होने वाली थी, लेकिन धुरंधर 2 के बॉक्स ऑफिस पर कमाल को देखते हुए अक्षय ने अब भूत बंगला की रिलीज डेट 17 अप्रैल कर दी है।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


