पंकज झा के ‘लिजलिजे लोग’ वाले कंमेट पर बोले अनुराग कश्यप, उनको लगता है कि वह पंकज त्रिपाठी बन सकते थे
- पंकज झा और अनुराग कश्यप के बीच 'वर्ड वॉर' बढ़ता जा रहा है। पंकज कई बार बोल चुके हैं कि गैंग्स ऑफ वासेपुर में उनका रोल पंकज त्रिपाठी को दिया गया। अब अनुराग ने बताया है कि ऐसा क्यों हुआ।

पंचायत एक्टर पंकज झा बीते कुछ इंटरव्यूज में पंकज त्रिपाठी और अनुराग कश्यप के प्रति अपनी नाराजगी जता चुके हैं। अब अनुराग कश्यप ने उस घटना का दूसरा साइड बताया है जिसका जिक्र पंकज झा अक्सर अपनी बातों में करते हैं। पंकज झा की शिकायत थी कि अनुराग कश्यप ने गैंग्स ऑफ वासेपुर के लिए उनसे बात की थी लेकिन उनकी गैरमौजूदगी में पंकज त्रिपाठी को रोल दे दिया। उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा था कि पीठ पीछे पॉलिटिक्स करने वाले लोग कायर होते हैं।
कम बजट में शूट की थी फिल्म
पंकज झा के कायर, लिजलिजे और डरपोक जैसे शब्दों के बाद अनुराग कश्यप ने बताया है कि गैंग्स ऑफ वासेपुर में पंकज त्रिपाठी को क्यों लेना पड़ा था। इंडिया टुडे से बातचीत में अनुराग कश्यप ने बताया कि हर कहानी के दो पहलू होते हैं। मुझे ठीक से याद नहीं कि क्या हुआ था। लेकिन हम गर्ल इन येलो बूट्स की शूटिंग कर रहे थे। वह (पंकज झा) पुणे के ओशो सेंटर चले गए थे। हमें गैंग्स ऑफ वासेपुर की शूटिंग शुरू करनी थी और वह थे नहीं। हमारा बजट कम था और उनका इंतजार नहीं कर सकते थे। हमने फिल्म बहुत अलग कंडीशन और बजट में बनाई थी।
पंकज त्रिपाठी सफलता से हैं परेशान
अनुराग ने कहा कि पंकज ये सब अब इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि उन्हें बुरा लग रहा है कि पंकज त्रिपाठी अब बहुत सक्सेसफुल हो गए हैं। वह बोले, अब वह सोच रहे होंगे कि 20 साल बाद वह पंकज त्रिपाठी बन गए होते।
पहुंच से बाहर हैं पंकज झा
अनुराग बोले, मैंने उनके साथ काम किा है और वह मेरे गो-टू एक्टर रहे हैं। हमने गुलाल और ब्लैक फ्राइडे में साथ काम किया है। मैं उनके साथ फिर से काम करना चाहूंगा, लेकिन सच ये है कि वह पहुंच से बाहर हैं।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


