एक्टिंग से ब्रेक लेने पर बोले अनुराग कश्यप, कहा- 'लोग आपको एक खास नजरिए से देखते हैं और...'

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share

अनुराग प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। इसके साथ ही अनुराग हर मुद्दे पर खुलकर बात करते हैं। यही नहीं, कई बार इसकी वजह से उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में अब अनुराग एक बार फिर से खबरों में आए हैं।

एक्टिंग से ब्रेक लेने पर बोले अनुराग कश्यप, कहा- 'लोग आपको एक खास नजरिए से देखते हैं और...'

बॉलीवुड के जाने माने फिल्ममेकर और एक्टर अनुराग कश्यप हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते हैं। अनुराग प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। इसके साथ ही अनुराग हर मुद्दे पर खुलकर बात करते हैं। यही नहीं, कई बार इसकी वजह से उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में अब अनुराग एक बार फिर से खबरों में आए हैं। अनुराग ने कुछ समय के लिए एक्टिंग से दूरी बना ली है। आइए जानते हैं आखिर अनुराग ने ये फैसला क्यों लिया?

'लोग आपको एक खास नजरिए से देखते हैं, और...'

53 साल के अनुराग, जिन्होंने हाल ही में तेलुगु फिल्म 'डकैत' से डेब्यू किया है। इस फिल्म में एक्टर आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में हैं। अनुराग ने बताते हैं कि उन्होंने यह फैसला तब लिया जब उन्होंने देखा कि उन्हें मिलने वाले रोल्स में एक ही तरह का पैटर्न बार-बार दोहराया जा रहा था। अनुराग ने कहा, 'लोग आपको एक खास नजरिए से देखते हैं, और आपको बार-बार वैसे ही रोल मिलते रहते हैं। उन्हें मिलने वाले ये ऑफर्स "एक ही किरदार के अलग-अलग वर्जन जैसे लगने लगे थे।'

वे किरदार अच्छे हैं या बुरे

अनुराग ने आगे कहा, 'बात यह नहीं है कि वे किरदार अच्छे हैं या बुरे, बल्कि बात यह है कि वे अब आपको कोई चुनौती नहीं देते। मैं सिर्फ इसलिए कोई काम करते नहीं रहना चाहता था कि वह मेरे पास आ रहा था। सिर्फ 'दिखते रहने' से बढ़कर भी कोई वजह होनी चाहिए।'

मैंने हर तरह के दौर देखे हैं...

बता दें कि एक्टिंग में अनुराग की वापसी की वजह एक नई चुनौती की तलाश थी; उन्होंने ऐसे प्रोजेक्ट चुने जो उस ढर्रे से अलग थे जिससे वे अब तक जुड़े रहे थे। अपनी बात खत्म करते हुए अनुराग ने कहा, 'अपने इस सफर में, मैंने हर तरह के दौर देखे हैं... कुछ भी हमेशा के लिए नहीं होता न ट्रेंड्स, न ही लोगों की सोच। हर शुक्रवार एक नई शुरुआत होती है। और शायद इसीलिए आपको खुद को लगातार नए सिरे से गढ़ते रहना पड़ता है, क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करते, तो आप बस अपने ही किसी एक रूप में फंसकर रह जाते हैं।'

'डकैत: एक प्रेम कथा' के बारे में और जानें

'डकैत: एक प्रेम कथा' की बात करें तो, इसकी कहानी एक गहरे इमोशन और संघर्ष पर आधारित है। इसमें एक गुस्से से भरा कैदी अपनी पूर्व-प्रेमिका से बदला लेने की कोशिश करता है, जिसने उसे धोखा दिया था। यह फिल्म पहले 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' दूसरी फिल्मों के गदर की वजह से इसकी रिलीज की तारीख 10 अप्रैल तक बढ़ा दी गई। भारत में, 'डकैत' के एडवांस टिकटों की बिक्री काफी धीमी रही। रिलीज से ठीक दो दिन पहले, फिल्म ऑनलाइन प्लेटफॉर्म BookMyShow पर केवल 25,000 टिकट ही बेच पाई।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।