सलमान खान और अभिनव कश्यप के विवाद पर अनुराग कश्यप ने तोड़ी चुप्पी, बताया उस वक्त क्यों रहे शांत?
अभिनव कश्यप ने सलमान खान और उनके परिवार के खिलाफ वीडियो इंटरव्यूज में काफी कुछ कहा था जिसके बाद सलमान खान ने अभिनव पर मानहानि का केस किया था। अब अनुराग कश्यप ने बताया कि क्यों वो इस मामले में कुछ भी नहीं बोल रहे थे।

अगर आप एंटरटेनमेंट खबरों में खुद को अपडेट रखते हैं तो आपको सलमान खान और अभिनव कश्यप के बीच हुए विवाद के बारे में जरूर पता होगा। पिछले साल अभिनव कश्यप ने कुछ 26 वीडियो इंटरव्यूज किए थे जिसमें उन्होंने सलमान खान और उनके परिवार के खिलाफ काफी घटिया शब्दों का इस्तेमाल किया था। इसके बाद सलमान खान ने अभिनव कश्यप पर मानहानि का केस किया था। अब अभिनव कश्यप के भाई अनुराग कश्यप ने बताया कि क्यों वो इस मामले में कुछ भी नहीं बोले।
अनुराग कश्यप ने सलमान और अभिनव के विवाद पर तोड़ी चुप्पी
अनुराग कश्यप की गिनती इंडस्ट्री के बेहतरीन डायरेक्टर्स में की जाती है। अभिनव कश्यप अनुराग कश्यप के भाई हैं। उन्होंने हाल ही में मिड डे से खास बातचीत में बताया कि क्यों वो सलमान खान और अभिनाव कश्यप के विवाद में कुछ भी नहीं बोले। उन्होंने कहा कि उन्हें इ मामले में नहीं बोलने के लिए कहा गया था।
अनुराग कश्यप ने इस बारे में बात करते हुए कहा, “मुझे पता है कि असल में हो क्या रहा है, तो मैं सीधी सी बात है इस बारे में कुछ भी नहीं बोलूंगा क्योंकि उन्होंने (अभिनव) मुझसे कहा था कि मैं उनके बारे में बात न करूं। और एक भाई होने के नाते, मैं उनसे प्यार करता हूं...मैं समझता हूं कि कई चीजें कहीं गई हैं और मानहानि का केस जो वो हार गया वो भी है। लेकिन पब्लिकली, मैं उसके बारे में कुछ भी नहीं कहूंगा। दूसरी बात, उन्होंने मुझसे साफ-साफ कहा था कि मैं उनके बारे में बात न करूं।”
अभिनव ने सलमान को बताया था डरपोक एक्टर
बता दें, बॉलीवुड ठिकाना के साथ खास बातचीत में अभिनव कश्यप ने सलमान खान को एक डरपोक एक्टर बताया था। उन्होंने सलमान खान के भाई अरबाज खान के लिए गधा और जिहादी जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था। उन्होंने कहा था कि अरबाज खान को कुछ भी नहीं आता है। सलमान और उनके परिवार के खिलाफ अभिनव के शब्द थमने का नाम नहीं ले रहे थे। इसके बाद सलमान खान और उनके भाई ने अभिनव के खिलाफ मानहानि का केस किया था। सलमान और उनके भाई ने मांग की थी अभिनव उनसे सबके सामने माफी मांगे और 9 करोड़ का हरजाना भरें।
दबंग डायरेक्ट करने के लिए जाने जाते हैं अभिनव कश्यप
अभिनव कश्यप को सलमान खान की फिल्म दबंग को डायरेक्ट करने के लिए जाना जाता है। दबंग साल 2010 में रिलीज हुई थी। सलमान खान के भाई अरबाज खान फिल्म के को-प्रोड्यूसर थे। दबंग की आईएमडीबी रेटिंग 6.3 है। फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


