अनुराग कश्यप ने नेटफ्लिक्स के 'मैक्सिमम सिटी' से पीछे हटने पर कहा- मिसकैरेज जैसा दर्द था, हार्ट अटैक आया और...

Feb 18, 2026 08:51 pm ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

अनुराग कश्यप ने बताया कि कैसे नेटफ्लिक्स ने उनकी मैक्सिमम सिटी प्रोजेक्ट के अडैप्शन को तब हरी झंडी दी जब उन्होंने 900 पन्नों की स्क्रिप्ट लिख ​​ली थी।

अनुराग कश्यप ने नेटफ्लिक्स के 'मैक्सिमम सिटी' से पीछे हटने पर कहा- मिसकैरेज जैसा दर्द था, हार्ट अटैक आया और...

अनुराग कश्यप बॉलीवुड के पॉपुलर फिल्ममेकर हैं। अब उनकी फिल्म केनेडी आ रही है जो इसी शुक्रवार को रिलीज हो रही है यानी कि 20 फरवरी को। अब इसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान अनुराग ने अपने मुश्किल दिनों के बारे में बताया जब उनके प्रोजेक्ट के रिलीज नहीं होने पर उन्हें हार्ट अटैक तक हो गया था।

क्या हुआ था अनुराग के साथ

द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बात करते हुए अनुराग ने बताया कि कैसे नेटफ्लिक्स ने उनकी मैक्सिमम सिटी प्रोजेक्ट के अडैप्शन को तब हरी झंडी दी जब उन्होंने 900 पन्नों की स्क्रिप्ट लिख ​​ली थी। वह बोले, ‘इसे नेटफ्लिक्स ने हरी झंडी दे दी थी। मैंने उनसे कहा प्लीज बुक पढ़ो। किसी ने भी, सिर्फ एक इंसान को छोड़कर बुक नहीं पढ़ी। एक से डेढ़ साल तक सिर्फ शांति थी और कोई भी नहीं आया मेरे पास कहने कि ये नहीं हो पाएगी। इससे तो और भी ज्यादा तनाव पैदा हुआ।’

वो मिसकैरेज जैसा दर्द था

अनुराग ने आगे कहा, ‘जब आप इतना टाइम इन्वेस्ट कर देते हो तो वो आपका बेबी बन जाता है। वो मिसकैरेज जैसा था। इस शोक में मुझे हार्ट अटैक आ गया था। मुझे अस्थमा हो गया और मैं स्टेरॉयड्स पर था। मेरा दिमाग खराब हो रहा था। मैंने ड्रिंक करना शुरू कर दिया और सिर्फ जूमैटो से खाना ऑर्डर करता था। मैं बहुत ज्यादा ड्रिंक करने लगा था।’

हार्ट अटैक आ गया था

अनुराग बोले, ‘मैं 3 बार रिहैब के लिए गया, हार्ट अटैक आया और सेहत भी काफी गिर गई थी। मुझे नहीं पता चल रहा था कि इससे कैसे डील करूं। लेकिन फिर मैं धीरे-धीरे ठीक हुआ। लेकिन फिर भी मैं फिल्म बनाता रहा।’

जोया अख्तर का आया ऑफर

अनुराग ने फिर वापसी की। वह बोले, ‘मुझे जोया अख्तर का कॉल आया और उन्होंने कहा कि आप मेड इन हैवन में अपना किरदार ही निभाओगे। मैंने कहा मैं बेड पर हूं और मेरे पैर खत्म हो गए हैं। मैं व्हीलचेयर पर हूं। जोया ने कहा कि वह व्हीलचेयर रख देंगी सीन में। ऐसे फिर वह कमरे से वापस आए।’

केनेडी फिल्म की बात करें तो इसमें सनी लियोनी, राहुल भट्ट अहम किरदार में हैं। फिल्म जी5 पर रिलीज होगी।

सनी को दिया अनुराग ने ऑफर

सनी ने पीटीआई को दिए इंटरव्यू में बताया था कि अनुराग ने पहले उनके पति और मैनेजर डेनियल वेबर को कॉन्टैक्ट किया था। लेकिन उन्होंने फिर अनुराग को डायरेक्ट सनी से बात करने को कहा था।

वह बोलीं, ‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि अनुराग मुझे कॉल करेंगे और कहेंगे कि मेरे पास तुम्हारे लिए एक पार्ट है, ऑडिळन के लिए आओगी? मैं इस ऑफर को सुनकर ही खुश हो गई थी। जब मैंने फोन रखा तो मैं काफी डर गई थी और नर्वस भी हो गई थी।’

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।