अनुराग डोभाल की पत्नी का क्रिप्टिक पोस्ट, बोलीं- सोशल मीडिया पर जो भी देखते हैं वो सच नहीं हो सकता

Mar 13, 2026 08:00 pm ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

अनुराग डोभाल की पत्नी रितिका ने सोशल मीडिया पर कई क्रिप्टिक पोस्ट किए हैं जिससे काफी सवाल भी खड़े हो रहे हैं। रितिका ने कहा कि सोशल मीडिया से बेहतर है कि आप रियल लाइफ में कैसे रहते हैं।

अनुराग डोभाल की पत्नी का क्रिप्टिक पोस्ट, बोलीं- सोशल मीडिया पर जो भी देखते हैं वो सच नहीं हो सकता

अनुराग डोभाल ने कुछ दिनों पहले आत्महत्या करने की कोशिश की थी। उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया था और तबसे वह अस्पताल में भर्ती हैं। अनुराग से मिलने उनकी पत्नी रितिका भी गई थीं। वहीं कई यूट्यूबर्स भी अनुराग का हाल-चाल लेने अस्पताल गए थे। अब अनुराग के मैनेजर ने यूट्यूबर का हेल्थ अपडेट दिया है। वहीं रितिका ने भी सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट किए हैं और कुछ क्रिप्टिक पोस्ट किए हैं।

क्या है अनुराग को लेकर अपडेट

अनुराग के मैनेजर ने जो फोटो शेयर की है उसमें अनुराग बेड पर लेटे हैं और कैमरे की तरफ देखकर पोज दे रहे हैं। फोटो शेयर कर लिखा गया था कि अनुराग भाई अब आईसीयू से बाहर हैं। हम उनके साथ 24 घंटे हैं और उनके जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर जो देखते हैं वो सब सच नहीं होता

वहीं रितिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने दिल की बात कही है। उन्होंने लिखा, 'पिछले कुछ दिनों से मैंने कुछ एनालाइज किया है। सोशल मीडिया पर हम जो भी देखते हैं वो सच नहीं हो सकता। सोशल मीडिया एक जगह है जहां लोग पोस्ट करते हैं और दूसरे रिएक्ट करते हैं। वो टॉपिक 1-2 दिन तक रहता है और फिर लोग मूव ऑन कर जाते हैं।'

रितिका पोस्ट

सच यह है कि आप रियल लाइफ में कैसे रहते हैं

रितिका ने लिखा, ‘सबसे ज्यादा मैटर जो करता है वो ये कि आप रियल लाइफ में कैसे हैं। आपका बिहेवियर कैसा है, आप कैसे रहते हैं, कैसे आप लोगों के साथ बर्ताव करते हैं। अपना दिल साफ रखें और अच्छा काम करें। लोग आपको आपके अच्छे कामों से जानें। एंड में कर्मा अपना काम अच्छे से करता है।’

पैसा और फेम सब मोहमाया है

आखिर में रितिका ने लिखा, ‘मेरे लिए बाकी सब चीजें बाद में है। पैसा, फेम सब मोहमाया है। मेरे लिए धर्म और कर्म सबसे ज्यादा जरूरी है और मैं आखिरी सांस तक इस रास्ते पर ही चलूंगी चाहे लोग ये देखें या ना देखें। मुझे दुनिया के वैलिडेशन की जरूरत नहीं है। मैं खुद पर, अपनी आत्मा पर और यूनिवर्स पर भरोसा करती हूं। बस अच्छा करो।’

रितिका ने अपनी मां को कहा शुक्रिया

वहीं रितिका ने अपनी मां की फोटो शेयर की है अस्पताल से और लिखा कि थैंक्यू मम्मी, हमेशा मेरा सपोर्ट करने के लिए। घर में हर चीज का ध्यान रखने से लेकर हमारे लिए प्रार्थना करने तक और अब अस्पता में आप मेरे और मेरे ससुराल वालों के साथ खड़े हो। मुझे समझ नहीं आता कि मैं आपको शुक्रिया कैसे बोलूं। मैं आपसे वादा करती हूं कि मैं आप पर एक भी आंच नहीं आने दूंगी।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।