Health Update: अनुराग डोभाल ने खुद को बताया 'अनाथ', कहा- अब सब कुछ भगवान के भरोसे
Anurag Dobhal Health Update: यूके राइडर के नाम से मशहूर अनुराग डोभाल ने अपनी हेल्थ के बारे में अपडेट जारी करते हुए अपने फैंस और फॉलोअर्स का दुआओं के लिए शुक्रिया अदा किया है।

'यूके 07 राइडर' के नाम से मशहूर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अनुराग डोभाल ने अपनी जान देने की कोशिश के बाद खुद अपना पहला हेल्थ अपडेट जारी किया है। लाइव स्ट्रीम पर कार एक्सीडेंट करके सुसाइड की कोशिश करने वाले अनुराग अब खतरे से बाहर हैं और उन्हें आईसीयू से बाहर शिफ्ट कर दिया गया है। अनुराग ने खुद एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस को बताया है कि उनका बचना किसी चमत्कार से कम नहीं है। इस खबर के सामने आने के बाद उनके चाहने वालों ने राहत की सांस ली है।
अनुराग बोले- कभी सोचा नहीं था कि जिंदा रहूंगा
अनुराग ने एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें वह अस्पताल के बेड पर लेटे हुए हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'कभी सोचा नहीं था कि जिंदा रहूंगा। जिस रास्ते मैं गया था, वहां से वापस आना नामुमकिन था। मेरे लिए यह सब एक चमत्कार है।' अनुराग ने खुद को 'अनाथ' बताते हुए लिखा कि मैं एक अनाथ हूं आज। उन्होंने लिखा कि नहीं पता कि आगे क्या होगा, लेकिन वह इसे अपना नया जन्म मान रहे हैं। उन्होंने लिखा कि भगवान ने शायद उनके लिए कुछ सोच रखा है, तभी उन्हें यह दूसरी जिंदगी मिली है।
लिखा- अब सब कुछ भगवान के भरोसे छोड़ दिया
अपनी पोस्ट के आखिर में अनुराग ने उन सभी का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने मुश्किल वक्त में उनका साथ दिया और उनके लिए प्रार्थना की। उन्होंने लिखा, 'बहुत सारे लोग मेरे लिए परेशान हैं, लेकिन अब मैं आईसीयू से बाहर हूं और सेफ हूं। शायद आप लोगों की दुआओं की वजह से ही मुझे यह नया जन्म मिला है। अब सब कुछ भगवान के भरोसे छोड़ दिया है।' बता दें कि अनुराग डोभाल की लाइव स्ट्रीम वाली घटना ने इंटरनेट पर सबको हैरान कर दिया था, लेकिन अब उनकी सलामती की खबर ने सोशल मीडिया पर उनके फैंस को राहत दी है।
कमेंट बॉक्स में सपोर्ट करते नजर आए फॉलोअर्स
अनुराग की इस पोस्ट पर उनके फॉलोअर्स जमकर उनके सपोर्ट में कमेंट करते नजर आ रहे हैं। कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा, 'जाको राखे साइयां, मार सके ना कोई।' वहीं एक अन्य फॉलोअर ने उन्हें हिम्मत देते हुए लिखा, 'पागल है क्या? हम सब तेरे साथ हैं। तू कोई अनाथ-वनाथ नहीं है।' एक फैन ने लिखा कि जब 5-10 लोगों के जुड़ने से परिवार बन जाता है, तो आपके साथ तो कई मिलियन लोग जुड़े हुए हैं, हम सब आपके साथ हैं। लोग उनके जल्द पूरी तरह ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


