अनुराग डोभाल की हालत हुई गंभीर, मैनेजर ने कहा- उनकी कंडिशन सीरियस हो गई है

Mar 14, 2026 08:00 pm ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

अनुराग डोभाल कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। अनुराग के मैनेजर ने अब यूट्यूबर का हेल्थ अपडेट दिया है और बताया कि उनकी हालत थोड़ी सीरियस हो गई है।

अनुराग डोभाल की हालत हुई गंभीर, मैनेजर ने कहा- उनकी कंडिशन सीरियस हो गई है

अनुराग डोभाल ने कुछ दिनों पहले आत्महत्या करने की कोशिश की थी और गाड़ी का एक्सीडेंट होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। अनुराग पहले आईसीयू में भर्ती थे और शुक्रवार को अनुराग के मैनेजर ने बताया था कि यूट्यूबर आईसीयू से बाहर आ गए हैं और अब वह बेहतर हैं, लेकिन अब अनुराग के मैनेजर ने बताया कि उनकी हालत फिर से खराब हो गई है।

मैनेजर ने दिया अपडेट

रोहित ने कहा, ‘अनुराग भाई की कंडिशन इस सुबह तक बेहतर थी, लेकिन उनकी कंडिशन अब सीरियस हो गई है और एक्सीडेंट से उनके लंग्स आधी डैमेज हो गई है और इससे उन्हें इन्फेक्शन हो गया है।’

सबको अनुराग के लिए प्रार्थना करने को कहा

उन्होंने आगे लिखा है, ‘उन्हें निमोनिया हो गया है। डॉक्टर्स फिलहाल उन्हें निगरानी में रख रहे हैं। हमारी आपसे रिक्वेस्ट है कि आप उनके जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना करें।’

अनुराग की पत्नी का क्रिप्टिक पोस्ट

वहीं शुक्रवार को अनुराग की पत्नी रितिका ने कई क्रिप्टिक पोस्ट किए थे। उन्होंने कहा था कि सोशल मीडिया पर जो भी होता है वो हमेशा सच नहीं होता है।

सोशल मीडिया पर सब सच नहीं होता

उन्होंने लिखा था, पिछले कुछ दिनों से मैंने यह देखा कि सोशल मीडिया हमेशा सच नहीं होता। ये बस एक जगह है जहां लोग पोस्ट करते हैं तो दूसरे रिएक्ट करते हैं। कुछ दिन तक उस टॉपिक पर डिस्कशन होता है और फिर लोग मूव ऑन कर जाते हैं। मैटर ये करता है कि आप रियल लाइफ में कैसे हो। कैसा आपका बिहेवियर है, कैसे आप लोगों के साथ रिएक्ट करते हो। आप अपना दिल साफ रखें। अच्छा काम करें। लोग आपको आपके अच्छे काम से याद करें। एंड में कर्मा को अपना काम करने दें।

कब और कैसे हुआ था अनुराग का एक्सीडेंट

बता दें कि 7 मार्च को अनुराग ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे में गाड़ी चलाते हुए इंस्टाग्राम लाइव किया और इस दौरान वह 140-150 की स्पीड में गाड़ी चला रहे थे। लाइव के दौरान वह रोते हैं और परिवार वालों के खिलाफ बोलते हैं। इसके बाद उनकी गाड़ी आउट ऑफ कंट्रोल हो जाती है और फिर एक्सीडेंट हो जाता है। सड़क पर मौजूद लोगों ने फिर उनकी मदद की और उन्हें अस्पताल लेकर गए।

अनुराग ने यूट्यूब पर एक वीडियो अपलोड किया था और अपने पैरेंट्स और भाई पर कई आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि उनके परिवार ने उनका सब छीन लिया है। हालांकि अनुराग के भाई कलाम का दावा है कि अनुराग झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने अनुराग को प्रूफ लाने को कहा है।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।