
Anupamaa Twist: अनुपमा और मोटी बा की होगी बहस, गौतम को थप्पड़ मारेगा पराग, आएंगे जबरदस्त ट्विस्ट
Anupamaa Upcoming Twist in Hindi: टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में कई सारे ट्विस्ट आने वाले हैं। अनुपमा और पराग दोनों बारी-बारी गौतम गांधी की बैंड बजाएंगे।
स्टार प्लस के फेमस शो ‘अनुपमा’ में कई सारे ट्विस्ट आने वाले हैं। इन ट्विस्ट की शुरुआत प्रार्थना की गोदभराई से होगी। गोदभराई के दौरान अनुपमा और मोटी बा की बहस होगी। अनुपमा गोदभराई की रस्म के लिए प्रार्थना और अंश को साथ बिठाने पर जोर देगी। पहले तो मोटी बा नहीं मानेंगी, लेकिन अनुपमा के जोर देने पर मोटी बा मान जाएंगी। मोटी बा कहेंगी कि ऐसा है तो अंश की जगह गौतम जी को प्रार्थना के साथ बैठना चाहिए।
गौतम की हकड़ निकालेगी अनुपमा
मोटी बा की बात सुनकर अनुपमा दंग रह जाएगी। मोटी बा कहेंगी, ‘प्रार्थना का पति चाहे कोई भी हो, बच्चे के पिता तो गौतम जी ही रहेंगे।’ गौतम खुश हो जाएगा और अंश की जगह बैठने जाएगा। अनुपमा पैर से चेयर साइड कर देगी और गौतम गिर जाएगा। अनुपमा की इस हरकत की वजह से खूब तमाशा होगा। ऐसे में प्रार्थना, कोठारी हाउस छोड़ देगी और शाह हाउस चली जाएगी।

भड़केगा गौतम
प्रार्थना के जाने के बाद गौतम का गुस्सा सांतवे आसमान पर पहुंच जाएगा। गौतम, पराग और मोटी बा के सामने कहेगा, ‘प्रार्थना को शाह हाउस में रहना है रहे, लेकिन मेरा बच्चा यहीं रहेगा। मैं उसकी कस्टडी किसी को नहीं दूंगा चाहे इसके लिए मुझे किसी भी हद तक जाना पड़े। भाड़ में जाए अंश भाड़ में जाए प्रार्थना।’
गौतम को वॉर्निंग देगा पराग
पराग भड़क जाएगा और गौतम के गाल पर थप्पड़ जड़ देगा। पराग कहेगा, ‘तुम बाप हो तुम्हारा गुस्सा समझता हूं, लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि तुम प्रार्थना को परेशान करोगे और मैं देखता रहूंगा। मेरी बेटी मेरी बच्ची है। गुस्से में गई जरूर है, लेकिन एक दिन मैं उसे और उसके बच्चे को इस घर में वापस जरूर लाऊंगा और उस दिन मुझे कोई नहीं रोकेगा।’

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




