Anupama Twist: अनुपमा को मिलेगी पल भर की खुशी, फिर लगेगा 440 वॉट का झटका, टूट जाएगा सपना

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Anupamaa Upcoming Twist in Hindi: स्टार प्लस के फेमस शो ‘अनुपमा’ में नया ट्विस्ट आने वाला है। 17 अप्रैल के दिन आए प्रोमो में इस ट्विस्ट के बारे में बताया गया है।

Anupama Twist: अनुपमा को मिलेगी पल भर की खुशी, फिर लगेगा 440 वॉट का झटका, टूट जाएगा सपना

Anupamaa Twist in Hindi: स्टार प्लस के शो ‘अनुपमा’ में एक बार फिर अनुपमा की उड़ान में अड़चन आएगी। दरअसल, सामने आए प्रोमो के मुताबिक, कुनाली नामदार, अनुपमा से इम्प्रेस हो जाता है। कुनाली नामदार, सावी के कैफे ‘डियर जिंदगी’ में आता है और अनुपमा के हाथ का खाना खाता है। कुनाली नामदार, अनुपमा से कहता है, ‘आपको हाथों में जो स्वाद है न, वो मैं के हाथों की याद दिलाता है। मैं इस अक्षय तृतीया के दिन आपके लिए एक बहुत अच्छा-सा रिव्यू लिखूंगा।’

क्या अड़चन आएगी?

अनुपमा खुश हो जाती है। इसके बाद, कुनाली नामदार जैसे ही सोश्ल मीडिया पर रिव्यू लिखते हैं, सावी के कैफे ‘डियर जिंदगी’ के बाहर लोगों की लाइन लग जाती है। इतना ही नहीं, ऑनलाइन ऑर्डस की भी आने लगते हैं। ऐसे में अनुपमा खुश हो जाती है। वहीं मिस्टर दिग्विजय इमोशनल हो जाते हैं। सारे ऑर्डर्स पूरे करने के बाद अनुपमा और दिग्विजय सामान लेने बाहर जाते हैं। जब वे वापस आते हैं तब जया और बंकू उन्हें बताते हैं कि कुछ सरकारी अफसर आए थे और कैफे पर ताला लगाकर चले गए हैं।

किसने किया होगा ये?

‘डियर जिंदगी’ पर ताला किस वजह से पड़ा ये तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा, लेकिन प्रोमो देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि इसके पीछे दिग्विजय के बेटे का हाथ होगा। उसी ने इस प्रॉपर्टी पर विवादित का टैग लगवाकर कैफे बंद करवाया होगा। अब ये बात कितनी सच है ये तो आने वाले दिनों में ही पता चल पाएगी।

आज के एपिसोड में क्या हुआ?

आज के एपिसोड में मोटी बा, माही को घर बुलाती हैं और खरीखोटी सुनाती हैं। माही, मोटी बा को समझाने की कोशिश करती है कि वो अपने नाम से वो डिजाइन बेच रही है जो उन्होंने रिजेक्ट कर दी थी। हालांकि, माेटी बा, गौतम के इन्फ्लुएंस में आ जाती हैं और माही को कम्पनी से निकाल देती हैं। ऐसे में राही बीच में आती है और माही को बचाने की कोशिश करती है। लेकिन मोटी बा नहीं सुनती हैं। माही भड़क जाती है और मोटी बा को चैलेंज देती है। माही कहती है, ‘मैं इतनी बड़ी बन जाऊंगी कि लोग आपके पास जूलरी खरीदने तो आएंगे, लेकिन डिजाइन माही शाह की मांगेंगे।’ इतना कहकर माही और राही वहां से चले जाते हैं। गौतम, मोटी बा से कहता है, ‘संभालिए मोटी बा। इन बहनों को संभालिए। वरना हमारे लिए बहुत बड़ी मुसीबत खड़ी हो जाएगी।’

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।