
Anupamaa: अनुपमा के सामने हाथ जोड़ेगी ख्याति, पैरों में गिरकर मांगेगी माफी
टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में अनुपमा सबसे पहले अपने बेटे तोषू को सजा देगी। इसके बाद गौतम गांधी का सच सबके सामने लाएगी। हालांकि, वह ख्याति के बारे में किसी को कुछ नहीं बताएगी।
स्टार प्लस का लोकप्रिय शो ‘अनुपमा’ के अपकमिंग एपिसोड्स में एक इमोशनल मोड़ आएगा। गौतम के एक्सपोज होने के बाद ख्याति कोठारी को अपनी गलती का एहसास होगा और वो अनुपमा से माफी मांगेगी। ख्याति सबके सामने नहीं, बल्कि अकेले में अनुपमा से बात करेगी और फूट-फूटकर रोने लगेगी।
ख्याति रोते-राेते अनुपमा से कहेगी, ‘मैं न सो पा रही हूं, न खा पा रही हूं और न चैन से सांस ले पा रही हूं। मैं पागल हो रही हूं। अरे मेरे पापों का बोझ मुझपर कम था जो अब आप अपनी महानता का बोझ भी मुझपर डाल रही हैं। आप अभी के अभी घर चलिए और सबको बता दीजिए कि मैंने आपके साथ क्या किया है। आप मुझपर चिल्लाई, गुस्सा कीजिए, चाहे तो घर से निकलवा दीजिए। मैं इन पापाें का बोझ नहीं सभाल पा रही हूं।’
ख्याति रोते-रोते अनुपमा के पैरों पर गिर जाएगी और अपनी भूल का इजहार करेगी। अनुपमा समझाएगी कि उसने भी अपने बेटे को खोया है। अनुपमा कहेगी, “उसका बेटा भी एक आदसे में चल बसा था। गलती किसी और कि थी और सजा मेरे बेटे को मिली इसलिए मैं आपका दर्द समझती हूं। आपका दर्द समझती हूं ख्याति बहन। आपको समझती हूं इसलिए चुप रही।” इस सीन के बाद कोठारी परिवार और अनुपमा के बीच चीजें ठीक हो जाएंगी। ख्याति का राही के प्रति बर्ताव भी सही हो जाएगा। वहीं अनुपमा अपनी दोस्त देविका पर ध्यान देगी। वह देविका की हर इच्छा पूरी करने की कोशिश करेगी क्योंकि देविका को कैंसर है और उसके पास ज्यादा दिन नहीं बचे हैं।

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




