किरण के घर आते थे अनुपम खेर की गर्लफ्रेंड के लव लेटर्स, बोले- सोचा नहीं था शादी होगी, पहुंच से बाहर थीं
अनुपम खेर ने कभी सोचा नहीं था कि किरण खेर उनकी पत्नी बनेंगी। एक वक्त था जब अनुपम की गर्लफ्रेंड के लेटर्स किरण खेर के घर पर आते थे। उस वक्त वह गौतम बेरी की पत्नी थीं।

अनुपम खेर की उनकी पत्नी किरण खेर से काफी अच्छी बॉन्डिंग है। उनकी शादी की कहानी भी काफी इंट्रेस्टिंग है। अनुपम खेर ने एक पॉडकास्ट में बताया कि किरण खेर जब उनके कॉलेज में थीं तो काफी पॉप्युलर थीं। उस वक्त वह उनकी पहुंच से बाहर थीं। जब मुंबई आए तो वह उनसे टैक्सी के लिए पैसे मांग लेते थे। उस वक्त शादीशुदा किरण के घर में अनुपम खेर की गर्लफ्रेंड के लेटर्स आते थे। उन दोनों ने कभी नहीं सोचा था कि प्यार हो जाएगा और शादी कर लेंगे।
बैडमिंटन प्लेयर थीं किरण खेर
अनुपम खेर टाइम्स नाऊ को अपनी और किरण खेर की कहानी बता रहे थे। उन्होंने बताया कि वह और किरण चंडीगढ़ में डिपार्टमेंट ऑफ थिएटर के स्टूडेंट्स थे। किरण खेर उनकी सीनियर थीं। किरण कॉलेज की स्टार थीं क्योंकि वह भारत की तरफ से बैडमिंटन डबल्स खेली थीं। इंग्लिश प्ले भी करती थीं। वह इतनी पॉप्युलर थीं कि अनुपम की रीच से बहार थीं। उन्होंने सोचा भी नहीं था कि उन दोनों के बीच कभी कुछ हो सकता है।
किरण से मांगते थे किराया
बाद में किरण और अनुपम खेर मुंबई में रहने लगे। किरण की शादी मुंबई के एक बिजनससमैन गौतम बेरी से हुई थी। दोनों का एक बेटा था सिकंदर। उस समय अनुपम खेर किसी को डेट कर रहे थे। उस समय अनुपम किरण खेर के घर जाते रहते थे। उन्होंने बताया कि तब पैसे की तंगी थी तो कई बार किरण से घर जाने के लिए टैक्सी का किराया तक मांगना पड़ता था।
दोनों को मिला इमोशनल सपोर्ट
किरण से उनकी दोस्ती लंबी चली। जब दोनों की जिंदगी में रिलेशनशिप से जुड़ी दिक्कतें आईं तो वे करीब आए। अनुपम ने बताया, 'किरण से लंबे समय तक तब तक दोस्ती रही जब तक मेरा ब्रेकअप नहीं हो गया। उनके पति के साथ दिक्कतें चल रही थीं। तभी एक स्टेज पर जीवन बदल गया।'
किरण के घर आते थे लेटर्स
अनुपम बताते हैं, 'लेकिन इससे पहले मेरे सारे लेटर्स यहां तक कि मेरी गर्लफ्रेंड के भी, सब उनके ही घर आते थे। तभी मैं बोलता हूं कि कुछ भी हो सकता है। मुझे नहीं पता था कि एक दिन हमें प्यार हो जाएगा और हम शादी कर लेंगे। अब हमारी शादी को 41 साल हो गए हैं।'
कब हुई थी शादी
अनुपम खेर ने साल 1985 में किरण खेर से शादी की थी। किरण का गौतम बेरी से तलाक हुआ इसके बाद उन्होंने अनुपम के साथ जिंदगी बिताने का फैसला लिया था।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


