Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडAnupam Kher Says Naseeruddin Shah Mask Had Not Come Off Yet
नसीरुद्दीन शाह को लेकर अनुपम खेर बोले- अभी तक मास्क नहीं उतरा है, जल्द ही…

नसीरुद्दीन शाह को लेकर अनुपम खेर बोले- अभी तक मास्क नहीं उतरा है, जल्द ही…

संक्षेप:

अनुपम खेर और नसीरुद्दीन शाह के बीच कुछ समय पहले शब्दों का टकराव हुआ था जहां दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ बहुत बोला। अब अनुपम ने काफी समय बाद इस पर अपनी बात रखी है।

Wed, 22 Oct 2025 08:05 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अनुपम खेर और नसीरुद्दीन शाह के बीच शब्दों की लड़ाई एक समय पर काफी चर्चा में थी। नसीरुद्दीन ने अनुपम खेर की परवरिश पर सवाल उठाए थे जिससे मामला काफी बड़ा हो गया था। अब अनुपम ने उनके और नसीरुद्दी के बीच कि सिचुएशन पर अपनी बात रखी। अनुपम ने बताया कि वो सिर्फ एक्शन-रिएक्शन वाली चीज थी और कुछ नहीं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

किसी को सम्मान देना घमंड की बात नहीं

जिंदगी विद ऋचा के यूट्यूब चैनल से बात करते हुए अनुपम खेर ने अपने और नसीरुद्दीन शाह मामले पर बात की और कहा, ‘जब बात नसीर साहब की आती है तो वह उनकी काफी रिस्पेक्ट करते हैं।’ अनुपम ने कहा कि अन्य दिग्गजों को उच्च सम्मान देना कोई घमंड की बात नहीं है।

मैं जवाब दूंगा

अनुपम ने आगे कहा, ‘मैंने सिर्फ एक वीडियो पर रिस्पॉन्स किया जहां उन्होंने बिना मतलब मेरी परवरिश पर कमेंट किया। मेरी परवरिश और मेरी पढ़ाई ने मुझे सिखाया कि हमेशा शांत रहना, लेकिन अगर कोई मेरे प्राइड को दुखाएगा तो मैं जवाब दूंगा।’

मुखौटा अभी तक उतरा नहीं

अनुपम ने यह भी कहा कि हर किसी को हम खुश नहीं रख सकते हैं और कई बार लोग बदलते नहीं हैं समय के साथ। उन्होंने आगे कहा, ‘वह हमेशा से ऐसे हीं,बस बात यह है कि मुखौटा अभी तक उतरा नहीं है। जल्द समय के साथ लोग अपनी रिएलिटी दिखा देते हैं।’

अनुपम की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट तन्वी द ग्रेट में नजर आई थे जो इसी साल रिलीज हुई थी। इस फिल्म में ना सिर्फ अनुपम ने एक्टिंग की बल्कि इसे डायरेक्ट भी किया था। हालांकि फिल्म को मिक्स रिस्पॉन्स मिला था क्रिटिक्स और दर्शकों से।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।