अनुपम खेर बोले- चढ़ावा चोरी वाले बयान पर कायम हूं, नसीरुद्दीन शाह के जोकर वाले कमेंट पर भी तोड़ी चुप्पी
अनुपम खेर ने राम मंदिर चोरी पर हो रही ट्रोलिंग पर लोगों को जवाब दिया है। उन्होंने नसीरुद्दीन शाह के पुराने वीडियो पर भी बोला है जिसमें वह उनको जोकर बता रहे हैं। अनुपम का कहना है कि वह अपनी बात पर कायम हैं।

अनुपम खेर का अयोध्या के राम मंदिर में हुई चोरी पर बयान चर्चा में है। कई लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। कुछ नसीरुद्दीन शाह का पुराना वीडियो भी खोज लाए। इन सब पर अब अनुपम खेर ने जवाब दिया है। उन्होंने लंबे कैप्शन में लिखा है कि जो कहा था उस पर आज भी कायम हैं। साथ ही कहा कि लोग नसीर का पुराना वीडियो लाए हैं ट्रोल करने के लिए जबकि दोनों कुछ वक्त पहले सुलह करके पुरानी बातों को भूल चुके हैं।
जिसे जो करना हो करे
अनुपम खेर ने वीडियो के साथ लिखा है, 'सच से लोगों को सबसे ज्यादा डर तब लगता है, जब वह उनके एजेंडे के अनुकूल नहीं होता। कुछ दिन पहले मैंने राम मंदिर में हुई चोरी के बारे में जो कहा, पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी से कहा। आज भी अपने हर शब्द पर कायम हूं। लेकिन कुछ लोगों को सच से ज्यादा एक मुद्दा चाहिए होता है। उन्हें बहस चाहिए, विवाद चाहिए, शोर चाहिए। इसलिए बात को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं मैं न पहले कभी डरा हूं, न आज डरता हूं, और न आगे डरूंगा। ट्रोल्स हों, तथाकथित इन्फ्लुएंसर्स हों या नेता! किसी के शोर से मेरी बात नहीं बदलेगी। जो मुझे सही लगेगा, मैं वही कहूंगा। आप सहमत हों या असहमत, यह आपका अधिकार है। लेकिन सच बोलना मेरा अधिकार भी है और मेरा कर्तव्य भी। बाकी… जिसे जो करना है, वह करे। मैं जैसा हूं, वैसा ही रहूंगा। जय श्री राम।'
मां-बहन की गालियां दीं
वीडियो में अनुपम खेर बोलते हैं, 'दोस्तों मैं कुछ दिन पहले राम मंदिर गया था। मैंने अपने दिल की बात कही थी, कुछ लोगों को अच्छा नहीं लगा। उनको लगा कि ये तो उनके एजेंडा के खिलाफ हो गया। उनको लगा कि जो परस्पेक्टिव बनाना चाहते थे अनुपम ने तो उससे अलग बात कर दी। उसको कैसे टारगेट करें, उसको कैसे ट्रोल करें। कैसे गालियां दें और फिर एक इको सिस्टम जुट गया और मुझे टारगेट करने के लिए उन्होंने बहुत कुछ बोला। मुझे पढ़-पढ़कर और भी अच्छा लगता रहा। उन्होंने कितनी मेहनत की। ये भी बना दें वो भी बना दें, मां-बहन की गालियां। जब कुछ नहीं चला तो लगा कि एक ऐसा पंचकार्ड बनाते हैं, ऐसा गेम खेलते हैं कि बेचारा ये इसकी सारी रेप्युटेशन खत्म हो जाए।
जिसे एंगल खोजना है खोजते रहो
अनुपम आगे बोलते हैं, इन्होंने नसीरुद्दीन साहब का पुराना वीडियो डाला। अब एक्चुअल सिचुएशन में ऐसा है कि नसीरुद्दीन साहब और मैं एक-दूसरे के गले लग चुके हैं। एक-दूसरे की इज्जत करते हैं। उन्होंने मुझसे कहा कि जाने दीजिए, इस बात को आठ-नौ महीने हो गए। वो भूल गए कि मैंने उस वीडियो का जवाब उस समय दिया था। फिर लग गए ये लोग कुछ और शुरू करने। मुझे लगा कि मैं नैशनल मुद्दा बन गया हूं। एक बात मैं बताना चाहता हूं कि मैं जो कुछ भी बना हूं, खुद के बल पर बना हूं पूरा। मैं जमीन से निकला हूं। अपने पूरे संस्कारों को लेकर प्रभु राम की दया से इस मुकाम पर पहुंचा हूं। मुझे आप क्या डराओगे। आप करते रहिए। मैं तो सत्य का साथ दूंगा। अयोध्या में तो और भी शक्ति मिलती है। यहां और भी कहने का दिल करता है कि सच बोल जीत तेरी होगी। 500 साल लग गए राम मंदिर बनाने में। कुछ लोग नए-नए एंगल ढूंढते हैं, ढूंढते रहो।'
शेयर किया पुराना वीडियो
अनुपम खेर ने नसीर वाला पुराना वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वह बोलते हैं कि अनुपम खेर जोकर हैं, उनकी बातों को सीरियसली नहीं लेना चाहिए। इस पर अनुपम ने जवाब दिया था कि नसीर को इतनी शोहरत मिली इसके बाद भी जीवनभर फ्रस्ट्रेट ही रहे। बता दें कि अनुपम खेर श्रीराम भूमि फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में अयोध्या में हैं। चोरी के मामले में उन्होंने कहा था कि अगर घर में चोरी हो जाए तो चोर को दोषी ठहराते हैं पूरे घर को नहीं।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग


