रणबीर कपूर की ‘रामायण’ से जुड़े ये 71 साल के एक्टर, जानिए कब आएगा ट्रेलर
Ramayana: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में अब नए एक्टर की एंट्री हुई है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, 71 साल के एक्टर इस फिल्म में जटायु का किरदार निभाते नजर आएंगे।

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। ये तो सबको पता है कि फिल्म में भगवान राम का किरदार रणबीर कपूर, माता सीता का रोल साई पल्लवी, रावण की भूमिका यश और हनुमान का किरदार सनी देओल निभा रहे हैं। लेकिन जटायु को अपनी अवाज कौन देने वाला है ये आपको नहीं पता होगा। आइए हम आपको बताते हैं।
कौन है ये एक्टर?
पिछले काफी समय से अफवाहें थीं कि महानायक अमिताभ बच्चन फिल्म में जटायु के किरदार को अपनी आवाज देंगे। हालांकि, दिल्ली इवेंट में मेकर्स ने जो स्पेशल कॉमिक बुक रिलीज की है उससे ये साफ हो गया है कि जटायु के किरदार को 71 साल की एक्टर अनुपम खेर अपनी आवाज देंगे। बता दें, फिल्म में जटायु और रावण के बीच का युद्ध दिखाया जाएगा। ट्रेलर में भी इस युद्ध की झलक देखने को मिलेगी।
19 से भी ज्यादा सितारों से सजी है फिल्म
1. रणबीर कपूर 'भगवान राम' और साई पल्लवी 'माता सीता' की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, टीवी एक्टर रवि दुबे 'लक्ष्मण', आदिनाथ कोठारे 'भरत' और नितीश शर्मा 'शत्रुघ्न' के किरदार में दिखेंगे।
2. रामानंद सागर की 'रामायण' में श्री राम का कालजयी किरदार निभाने वाले अरुण गोविल इस बार 'राजा दशरथ' की भूमिका में हैं। इंदिरा कृष्णन 'कौशल्या', लारा दत्ता 'कैकेयी' और सोनल झा 'सुमित्रा' बनी हैं। वहीं, सेबा चड्ढा 'मंथरा' का रोल निभा रही हैं।
3. केजीएफ स्टार यश 'रावण' के दमदार रोल में हैं। काजल अग्रवाल उनकी पत्नी 'मंदोदरी', शोभना 'कैकसी' (रावण की मां) और हरिश उथमन 'विभीषण' के रोल में नजर आएंगे। वहीं फैजल मलिक 'कुंभकर्ण' और रकुल प्रीत सिंह 'शूर्पणखा' का किरदार निभाएंगी।
4. सनी देओल 'भगवान हनुमान' के रूप में नजर आएंगे। शिशिर शर्मा 'ऋषि वशिष्ठ' और अजग्य देव 'महर्षि विश्वामित्र' की भूमिका में हैं।
कब आएगा ‘रामायण’ का ट्रेलर?
मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट का भी आधिकारिक ऐलान कर दिया है। फिल्म का पहला आधिकारिक ट्रेलर 24 जुलाई 2026 को दुनिया भर में एक साथ जारी किया जाएगा। वहीं फिल्म का पहला पार्ट इस साल दिवाली पर रिलीज होगा और दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा।
कैसा है ट्रेलर?
मेकर्स ने मीडिया को ट्रेलर दिखा दिया है। ट्रेलर में यश, रणबीर कपूर, साई पल्लवी, अरुण गोविल, रवि दुबे और रकुल प्रीत सिंह की झलक देखने को मिलेगी। हालांकि, सनी देओल नहीं नजर आएंगे।


