
किरण खेर बोलीं- मैं अपने बेटे को अनुपम जैसा बनने की सलाह देती हूं, मेरे जैसा नहीं क्योंकि…
Kirron Kher Anupam Kher: किरण खेर ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में बताया कि अनुपम खेर को तब सबसे ज्यादा बुरा लगता है जब वह उनकी फिल्मों की बुराई करती हैं।
दिग्गज अदाकारा किरण खेर अपनी राय साझा करने से कभी नहीं कतराती हैं। ये बात उनके फैंस बहुत अच्छे से जानते हैं। उन्होंने हाल ही में दिए इंटरव्यू में बताया कि उनके पति और दिग्गज अनुपम खेर को उनकी ये आदत कभी-कभी बुरी लगती है। उन्होंने ये भी बताया कि वह अपने बेटे सिकंदर को अनुपम खेर जैसा बनने की सलाह देती हैं। उन्होंने इसके पीछे का कारण भी बताया।

किरण खेन ने न्यूज18 को दिए इंटरव्यू में कहा, “मैं उन लोगों में से नहीं हूं जो परिवार के सदस्यों की यूं ही सराहना करे। मैं बहुत बेबाक हूं। मेरे पति को इस बात का बुरा भी लगता है। उन्होंने बहुत सारी फिल्में की हैं। उनमें से कुछ अच्छी हैं, कुछ नहीं। मैं उनकी हर फिल्म की तारीफ नहीं कर सकती। मैं एक खतरनाक औरत हूं जिसे फिल्म ट्रायल में ले जाना मुश्किल है क्योंकि जब मुझे कोई फिल्म पसंद नहीं आती तो मेरे चेहरे पर साफ दिखाई देता है। यह मेरे चेहरे पर दिखता है।”
उन्होंने यह भी बताया कि वह अपने बेटा को अनुपम खेर जैसा बनने की सलाह देती हैं। उन्होंने कहा, “मुझे आमतौर पर सिकंदर का काम पसंद आता है। वह अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर बहुत सजग रहते हैं। मैं उनसे कहती हूं कि मेरे जैसा न बनें, बल्कि अनुपम की तरह बनें। अनुपम ने सारी फिल्में इसलिए की हैं क्योंकि उन्हें पैसे कमाने थे और घर और परिवार का ध्यान रखना था। उन्हें रिश्तेदारों, अपने भाई और सभी की मदद करनी थी। सिकंदर एक लाट साहब हैं और वह मेरी तरह सोचते हैं, लेकिन चीजें उस तरह से नहीं चलतीं इसलिए मैं उनसे कहती हूं कि आपको भी काम करना पड़ेगा वैसे जैसे पापा ने किया।”
किरण खेर ने आगे आगे कहा, “मेरे पास चुनने की आजादी थी क्योंकि मुझे घर चलाने की जरूरत नहीं थी, यह अनुपम की जिम्मेदारी थी इसलिए मैं चुन सकती थी कि मुझे क्या करना है, लेकिन अगर सिकंदर भी ऐसा करने लगे तो समस्या होगी।”

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




