दोस्त के मरने के बाद उनकी जिम्मेदारी निभा रहे अनुपम खेर, पैरेंट बन अटेंड किया सतीश कौशिक की बेटी का इवेंट

Mar 10, 2026 01:53 pm ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

अनुपम खेर अपने दोस्त सतीश कौशिक के काफी करीब थे। सतीश कौशिक के  निधन से अनुपम को बड़ा झटका लगा था। हालांकि अनुपम सतीश की बेटी का बहुत ध्यान रखते हैं।

दोस्त के मरने के बाद उनकी जिम्मेदारी निभा रहे अनुपम खेर, पैरेंट बन अटेंड किया सतीश कौशिक की बेटी का इवेंट

अनुपम खेर, सतीश कौशिक के बेस्ट फ्रेंड रहे हैं। सतीश के जाने के बाद अनुपम ने एक अच्छे दोस्त की जिम्मेदारी निभाई है और सतीश कौशिक की बेटी को पूरा सपोर्ट करते हैं। अब अनुपम हाल ही में सतीश कौशिक की बेटी वंशिका के स्कूल इवेंट में गए वो भी बतौर पैरेंट बनकर। अनुपम ने खुद इसकी जानकारी दी है।

क्या बोले वंशिका को लेकर अनुपम

अनुपम ने लिखा, टोटल जॉय, वंशिका का स्कूल फंक्शन अटेंड किया बतौर पैरेंट और उसे परफॉर्म करता देख स्कूल में काफी मजा आया। सालों पहले सतीश और मैं दिल्ली में स्ट्रीट प्ले करते थे। वंशिका काफी टैलेंटेड, हार्डवर्किंग और अच्छी एक्ट्रेस हैं। मैं स्कूल को बधाई देता हूं ऐसा इवेंट करने के लिए। वंशिका के फ्यूचर के सभी इवेंट्स अटेंड करने के लिए एक्साइटेड हूं। जय हो।

अनुपम ने इवेंट से कई फोटोज भी शेयर की हैं और एक वीडियो भी शेयर किया है वंशिका के साथ। उन्होंने वंशिका के एफर्ट्स और उनकी परफॉर्मेंस की तारीफ की है।

सतीश थे काफी टैलेंटेड

सतीश कौशिक के बारे में बता दें कि वह ना सिर्फ बेहतरीन एक्टर थे बल्कि राइटर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी थे। उनके सेंस ऑफ ह्यूमर ने हमेशा फैंस को हंसाया है। उन्होंने मिस्टर इंडिया, साजन चले ससुराल और जुदाई जैसी फिल्मों में काम किया। वहीं बतौर डायरेक्टर उन्होंने तेरे नाम, हम आपके दिल में रहते हैं, रूप की रानी चोरों का राजा जैसी हिट फिल्में भी दी हैं।

सतीश की बेटी का ध्यान रखते हैं अनुपम

सतीश का 2023 में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया था। अनुपम ने खुद सोशल मीडिया पर दोस्त के निधन की जानकारी दी थी। अनुपम ने तब वादा किया था कि वह सतीश की बेची का पूरा ध्यान रखेंगे। तबसे अनुपम कई बार वंशिका के साथ फोटोज वीडियोज शेयर करते रहते हैं। इतना ही नहीं अपनी फिल्मों के प्रीमियर में भी वह वंशिका को लेकर जाते हैं। वह अपनी लाइफ के हर महत्वपूर्ण मोमेंट में वंशिका और सतीश की पत्नी को जरूर बुलाते हैं। वंशिका भी अनुपम को काफी पसंद करती है और उनके साथ खूब मस्ती करती हैं।

अनुपम की प्रोफेशनल लाइफ

अनुपम की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह अब खोसला का घोसला 2 में नजर आएंदे। यह साल 2006 में आई उनकी फिल्म का सीक्वल है। पहले पार्ट ने आज तक फैंस के दिल में जगह बनाई हुई है। इसके अलावा वह फौजी में भी नजर आएंगे जिसमें प्रभास लीड रोल में हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।