Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडAnupam Kher Asks Aditya Dhar After Watching Dhurandhar Mata Chadh Gayi Hai Kya
धुरंधर देखने के बाद अनुपम खेर ने डायरेक्टर आदित्य धर से पूछा- माता चढ़ गई क्या?

धुरंधर देखने के बाद अनुपम खेर ने डायरेक्टर आदित्य धर से पूछा- माता चढ़ गई क्या?

संक्षेप:

अनुपम खेर ने हाल ही में धुरंधर फिल्म देखी। फिल्म देखने के बाद अनुपम ने वीडियो के जरिए फिल्म का रिव्यू दिया है। उन्होंने आदित्य और बाकी फिल्म की पूरी कास्ट की तारीफ की है। अनुपम ने बताया कि उन्होंने आदित्य को क्या कहा।

Dec 11, 2025 07:08 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर छाई हुई है। रणवीर सिंह, आर माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल की फिल्म की सभी तारीफ कर रहे हैं। अब अनुपम खेर ने फिल्म देखी और इसके बाद सोशल मीडिया पर अपना रिव्यू दिया है। अनुपम ने बताया कि उन्होंने फिल्म देखने के बाद आदित्य को फोन कर कहा कि माता चढ़ गई क्या। उन्होंने फिल्म को भारत की फिल्म बताया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सबकी परफॉर्मेंस पर बोले

अनुपम ने वीडियो शेयर किया जिसमें वह बोलते हैं, 'डायलॉग्स काफी शानदार हैं। घायल रहूं इसलिए घातक हूं। रणवीर शानदार हैं, माधवन, संजय दत्त सभी...अक्षय खन्ना ओह माय गॉड। मैंने थिएटर से बाहर आकर तुरंत अक्षय को कॉल किया और उन्होंने कहा कि मैं आपसे कल डिटेल में बात करता हूं। मैंने रणवीर को भी फोन किया, लेकिन उनका फोन स्विच ऑफ था। मैंने आदित्य को कॉल किया और कहा, बस करो, कल ही बारामुल्ला देखकर आता हूं। इंडिया के परस्पेक्टिव के लिए धुरंधर काफी महत्वपूर्ण फिल्म है। भारत में जो हादसे हुए हैं और पड़ोसी देश का उसमें क्या हाथ था- सब चीजों को बहुत खूबसूरत तरह से दिखाया है।'

आदित्य धर को क्या बोले

अनुपम ने आगे कहा, ‘मुझे नहीं पता कि मुझे यह कहना चाहिए था कि नहीं...लेकिन मैंने आदित्य को फोन पर कहा, माता चढ़ गई है क्या? इतनी कमाल की फिल्म बनाई है। बहुत हंसे वो। जब कोई ऐसी फिल्म बनाता है तो आपको बहुत गर्व होता है। रणवीर फिल्म में काफी अच्छे हैं। वह शांति को काफी अच्छे से लेकर चले। एक हीरो के नाते जब किसी बड़ी कमर्शियल फिल्म में हेंचमैन का किरदार निभाना हो तो आपको उसके लिए काफी कॉन्फिडेंस चाहिए और उनमें वो है। भारत की फिल्म लगती है। उन्होंने शांति से बताया कि आई बी और रॉ डिपार्टमेंट कैसा काम करता है।’

आखिर में अनुपम बोले, ‘यह फिल्म आपको भारतीय होने पर गर्व फील करवाएगी। आदित्य और पूरी धुरंधर की टीम को बधाई। एक इंट्रेस्टिंग ट्राइविया जो मैंने देखा कि धुरंधर टाइटल ओरिजनली सतीश कौशिक था और मैं खुश हुआ जब फिल्म के शुरुआत में सतीश को एक्नॉलेजमेंट दिया गया।’

वीडियो शेयर कर अनुपम ने लिखा, 'भारत की फिल्म: मैंने धुरंधर फिल्म देखी सोमवार रात और तुरंत यह वीडियो रिकॉर्ड किया। थैंक्यू आदित्य धर इस जांबाज, दिलदार और धुरंधर फिल्म के लिए। यह स्टोरी उन फेसलेस भारतीय की है जो हमारे लिए अपनी जान दाव पर लगाते हैं। जय हिंद।'

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।