'मंदिर वहीं बनाएंगे', अनुपम खेर ने अपनी 552वीं फिल्म का किया ऐलान, ‘रामभूमि’ की बताएंगे कहानी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अनुपम खेर ने अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है। अनुपम खेर की अपकमिंग फिल्म का नाम श्री रामभूमि है। एक्टर की फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। उन्होंने फिल्म के मुहूर्त से अपनी तस्वीर शेयर की है। 

'मंदिर वहीं बनाएंगे', अनुपम खेर ने अपनी 552वीं फिल्म का किया ऐलान, ‘रामभूमि’ की बताएंगे कहानी

अनुपम खेर लंबे वक्त से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। अब तक अनुपम खेर अपने करियर में 551 फिल्में कर चुके हैं, और एक्टर ने अब अपनी 552वीं फिल्म का ऐलान कर दिया है। अनुपम खेर की नई फिल्म का नाम है श्री रामभूमि। इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई है। फिल्म के मुहूर्त से अनुपम खेर ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है। अनुपम खेर की ये फिल्म राम जन्मभूमि को लेकर हुए विवाद और संघर्ष की कहानी दिखाएगी।

अनुपम खेर ने किया नई फिल्म का ऐलान

अनुपम खेर ने आज यानी 28 मई को अपने इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट शेयर किया है उसमें वो नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में अनुपम खेर सफेद शर्ट और डेनिम जींस में नजर आ रहे हैं। अनुपम खेर के हाथ में एक क्लैप बोर्ड है। इस क्लैप बोर्ड पर लिखा है- रामभूमि मुहूर्त।

क्या है अनुपम खेर की फिल्म का नाम?

अपनी इस तस्वीर के साथ अनुपम खेर ने एक लंबा कैप्शन लिखा। अनुपम खेर ने लिखा- “रामभूमि मेरी 552 वीं फिल्म की घोषणा करते हुए बेहद खुशी और गर्व महसूस हो रहा है। हर दशक…हर सदी…एक ऐसी कहानी आती है, जिसे बताया जाना जरूरी होता है। एक कहानी सत्य की। एक कहानी आस्था की। और एक कहानी घर वापसी की। इस यात्रा का हिस्सा बनना मेरे लिए सम्मान और गर्व की बात है। आपके प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं की जरूरत रहेगी। जय श्री राम।”

फिल्म का पहला लुक भी आया सामने

इसी के साथ जी स्टूडियोज ने अनुपम खेर को टैग करते हुए फिल्म से जुड़ी जानकारी शेयर की है। जी स्टूडियोज ने जो पोस्ट शेयर किया है उसमें पहली तस्वीर में फिल्म का पहला लुक है। तस्वीर में बहुत सारे ईंट नजर आ रहे हैं जिस पर जय श्री राम लिखा है। उसपर छोटे फॉन्ट में लिखा है- सौगंध राम की खाते हैं, हम मंदिर वहीं बनाएंगे। इसके अलावा उसपर बड़े फॉन्ट में लिखा है- श्री रामजन्मभूमि। फिल्म से जुड़ी अन्य जानकारियां इस तस्वीर पर दी गई हैं।

इस पोस्ट की दूसरी तस्वीर में भगवान की एक मूर्ति, राम मंदिर का छोटा मॉडल, श्री रामभूमि का क्लैप बोर्ड और श्री राम लिखी एक ईंट नजर आ रही है। तीसरी तस्वीर में अनुपम खेर समेत फिल्म की टीम के कुछ सदस्य नजर आ रहे हैं। चौथी तस्वीर में भी फिल्म की टीम के लोग नजर आ रहे हैं।

फिल्म की कास्ट और डायरेक्टर

फिल्म की कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में अनुपम खेर के अलावा ऋत्विक भौमिक और अमृता खानविलकर नजर आएंगे। फिल्म को कामाख्या नारायण सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं। कामाख्या नारायण सिंह की इसी साल द केरल स्टोरी 2 रिलीज हुई थी।

क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स?

सोशल मीडिया यूजर्स ने अनुपनम खेर की इस नई फिल्म पर अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा- एक और प्रोपगेंडा। एक दूसरे यूजर ने लिखा- एक नई खूबसूरत जर्नी की शुरुआत, फिल्म को लेकर खुश हूं। एक ने लिखा- बहुत-बहुत शुभकामनाएं बाबा, प्रभु श्री रामचन्द्र जी से प्रार्थना करता हूं इसी प्रकार से सेवा करने कि शक्ति और ऊर्जा बनाएं रखें। जय श्री राम

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।