Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडAnupam Kher and Satish Kaushik Final Conversation Right Before Kaagaz Star Death
अनुपम खेर की सतीश कौशिक से आखिरी बातचीत, एक्टर की मौत से 3 घंटे आया था यह फोन कॉल

अनुपम खेर की सतीश कौशिक से आखिरी बातचीत, एक्टर की मौत से 3 घंटे आया था यह फोन कॉल

संक्षेप:

  • Anupam Kher and Satish Kaushik: अनुपम खेर और सतीश कौशिक की दोस्ती की मिसाल तो पूरा बॉलीवुड देता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दोनों कलाकारों की आखिरी बातचीत क्या हुई थी? मौत से 3 घंटे पहले सतीश कौशिक ने अनुपम खेर को कॉल किया था।

Feb 25, 2024 07:10 am ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड स्टार अनुपम खेर और दिवंगत एक्टर सतीश कौशिक की दोस्ती कमाल की थी। पिछले साल दिल का दौरा पड़ने से सतीश कौशिक का निधन हो गया था। अपने दोस्त को याद करते हुए सतीश कौशिक ने हाल ही में बताया कि कैसे दोनों की पहली मुलाकात साल 1975 में एक ड्रामा स्कूल में हुई थी। इसके अलावा अनुपम खेर ने यह भी बताया कि उनकी सतीश कौशिक के साथ आखिरी बातचीत क्या और किस बारे में हुई थी। यादों के गलियारों में खोते हुए अनुपम खेर भावुक नजर आए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मौत से तीन घंटे पहले हुई थी दोनों की बात

अनुपम खेर ने बताया कि उनकी सतीश कौशिक के साथ आखिरी बातचीत उनकी मौत के मुश्किल से 3 घंटे पहले ही हुई थी। बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत में अनुपम खेर ने बताया कि मौत के तीन घंटे पहले ही फोन पर उनकी सतीश से बातचीत हुई थी। एक्टर ने बताया कि सतीश कौशिक ठीक महसूस नहीं कर रहे थे और इसीलिए अनुपम खेर ने उन्हें फौरन मेडिकल सपोर्ट लेने की बात कही थी।

'सोचो कि तुम किसी 5 स्टार होटल जा रहे हो'

बावजूद इसके कि सतीश कौशिक सुबह तक इंतजार करने की बात कह रहे थे, अनुपम खेर इस बात पर अड़े हुए थे कि उन्हें फौरन डॉक्टर के पास जाना चाहिए। अपने दोस्त को मजाकिया लहजे में समझाने कि कोशिश करते हुए अनुपम खेर ने उनसे कहा, "तुम अभी जाओ। जाकर वहां पड़े रहो, आराम करो। सोचो ही मत कि तुम हॉस्पिटल जा रहे हो, ऐसा सोचो कि तुम किसी 5 स्टार होटल में जा रहे हो।"

ऐसी थी सतीश-अनुपम की पहली मुलाकात

अनुपम खेर और उनके दोस्त सतीश कौशिक की मुलाकात ड्रामा स्कूल में हुई थी। अनुपम खेर ने बताया कि कैसे जब वो स्कूल में अकेले बैठे हुए थे तो सतीश कौशिक आकर उनके पास बैठ गए थे। सतीश ने उनसे पूछा कि तुम यहां क्यों बैठे हुए हो? पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री सतीश कौशिक के दोस्ताना रवैये के चलते उन्हें यारों का यार कहा करती थी। सतीश कौशिक की आखिरी फिल्म कागज 2 सिनेमाघरों में 1 मार्च को रिलीज हो रही है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।