रा.वन का सीक्वल कब बनाएंगे अनुभव सिन्हा? बोले- बहुत सी कहानियां हैं
शाहरुख खान की फिल्म Ra.One के सीक्वल का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। अब इस सीक्वल को लेकर अनुभव सिन्हा ने जवाब दिया है। उन्होंने बताया कि क्या वो अपनी इस फिल्म का सीक्वल बनाएंगे?

साल 2011 में शाहरुख खान की साइंस फिक्शन फिल्म रा.वन रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया। फैंस अक्सर इस फिल्म के सीक्वल की बात करते हैं। फैंस शाहरुख खान से भी पूछ चुके हैं कि फिल्म का सीक्वल कब आएगा। शाहरुख खान ने अपने जन्मदिन पर सवाल का जवाब भी दिया था। उन्होंने कहा था कि जब अनुभव सिन्हा चाहेंगे तब फिल्म का सीक्वल आएगा। अब इस फिल्म के सीक्वल को लेकर अनुभव सिन्हा ने बात की है।
क्या रा.वन का सीक्वल बनाएंगे अनुभव सिन्हा?
द लल्लनटॉप से खास बातचीत में अनुभव सिन्हा ने कहा कि शाहरुख खान ने बॉल उनकी तरफ फेंक दी। इसके बाद अनुभव ने कहा कि वो उन दोनों के लिए मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि उन दोनों को अपने जीवन के दो से तीन साल इसे देने पड़ेंगे और अभी शाहरुख खान बहुत रफ्तार में हैं और वो भी ठीक-ठाक रफ्तार में हैं।
अनुभव सिन्हा बोले उनके पास बहुत सी कहानियां हैं
अनुभव ने बताया की वीएफएक्स वाली फिल्में शूट करने में बहुत वक्त लगता है। उन्होंने कहा कि रा.वन को बनाने में पांच साल लग गए थे। अब गो साल तो लगेंगे। अनुभव ने कहा कि उनके पास बहुत सी कहानियां हैं, वो लिक डालेंगे। फिर सोचेंगे कि अच्छी बनी है कि नहीं। अनुभव ने कहा कि उन्होंने उसके बाद से शाहरुख खान के बारे में बात ही नहीं की है क्योंकि अगर ये बात आगे निकल गई तो दोनों के लिए मुश्किल हो जाएगी।
130 करोड़ के बजट में बनी था शाहरुख खान की रा.वन
रा.वन की बात करें तो अनुभव सिन्हा ने फिल्म को डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ अर्जुन रामपाल और करीना कपूर नजर आई थीं। शाहरुख खान की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। boxofficeindia.com के मुताबिक, फिल्म का बजट 130 करोड़ था। वहीं, फिल्म ने भारत में 153.95 करोड़ (ग्रॉस) की कमाई की थी।
अस्सी ने अबतक कितनी की कमाई?
अनुभव सिन्हा की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म अस्सी रिलीज हुई है। फिल्म में तापसी पन्नु अहम किरदार निभाती नजर आई हैं। फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। sacnilk.com के मुताबिक, फिल्म ने अबतक भारत में 7.45 करोड़ की कमाई कर ली है।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



