
'हिंदुस्तान की कहानी कहां है?', अनुभव सिन्हा ने बताया कि ऑडियंस को बॉलीवुड से क्या है शिकायत
अनुभव सिन्हा की अस्सी जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बीच अनुभव सिन्हा ने बताया कि आज के दर्शकों को बॉलीवुड से क्या शिकायत है। उन्होंने कहा कि लोग पूछ रहे हैं कि उनकी कहानी कहां है।
अनुभव सिन्हा का नाम बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर्स में लिया जाता है। उन्हें अपने करियरि में आर्टिकल 15 जैसी समाजिक मुद्दों से लेकर रा.वन जैसी साइंस फिक्शन कहानी बनाने के लिए जाना जाता है। अब अनुभव सिन्हा की फिल्म अस्सी आ आ रही है। अनुभव सिन्हा इन दिनों अपनी उसी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। अस्सी के प्रमोशन के लिए दिए एक इंटरव्यू में अनुभव सिन्हा ने बताया कि आजकल के दर्शकों को बॉलीवुड से क्या शिकायत है।
भारत भ्रमण कर रहे हैं अनुभव सिन्हा
Digital Commentary के साथ खास बातचीत में अनुभव सिन्हा ने कहा कि वो इन दिनों भारत के छोटे शहरों का भ्रमण कर रहे हैं। वो छोटे-छोटे शहरों में जाते हैं। वहां, वो उन शहरों के डिजिटल कंटेंटे क्रिएटर से मिलते हैं। लोकल दुकानों पर जाते हैं। इस दौरान वो वहां के रहने वालों से बातचीत और मुलाकात भी करते हैं।
फैंस की अनुभव से क्या होती है मांग?
अनुभव सिन्हा ने कहा कि ज्यादातर छोटे शहरों में एक से ही लोग हैं। उन्होंने कहा कि वो लोगों को ऐसा महसूस कराते हैं कि वो लोग उनसे उनकी फिल्मों या उनके दोस्तों की फिल्मों के बारे में उन्हें क्या अच्छा नहीं लगा, उस बारे में खुलकर बात कर सकते हैं। अभिनव सिन्हा ने बताया कि ऑडियंस को आजकल बॉलीवुड से शिकायत है।
उन्होंने बताया कि फैंस को उनकी फिल्मों से ये शिकायत है कि वो आजकल फिल्म में म्यूजिक नहीं डालते हैं। कई लोग अभिनव से कहते हैं कि उन्हें दस जैसी फिल्म बनानी चाहिए। वो उनसे कहते हैं कि वो 11 फिल्म बना दें।
दर्शकों को बॉलीवुड से क्या है शिकायत?
अनुभव ने कहा कि कुछ लोग प्रशंसा से मिलते हैं। कुछ लोग शिकायत करते हैं। वो सोच रहे हैं कि उनकी कहानियां कहां हैं? अनुभव ने कहा, "ज्यादातर मुझे ये सुनने में आया कि वो कहानी जो मुझसे दो-चार किलोमीटर में घट सकती हो, उसको उसी परिवेश में मुझे क्यों नहीं बता रहे आप। मेरे चारों तरफ इतना कुछ घट रहा है। अब उनका ये मोहभंग हो चुका है- हाई ब्रैंड फैशन से, हाई स्ट्रीट फैशन से…ये उनके पास है। उनका जब मन करेगा वो खरीद लेंगे। आजकल छोटे शहरों में डिजिटल क्रिएटर अच्छे पैसे कमा रहा है। तो उसको अब अगर गूची खरीदने का मन करेगा, तो वो गूची खरीद लेगा। अब उसको पर्दे पर गूची नहीं देखना है। तो उसका है कि मेरी कहानी कहां है? इस बात को लेकर काफी उत्तेजना से बात होती है कि हमारी कहानी कहां हैं? हिंदुस्तान की कहानी कहां है?

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




