'एक्टर की मांगे गलत हैं तो उनके साथ काम न करें...', दीपिका पादुकोण के 8 घंटे शिफ्ट मांग वाले विवाद पर बोले अनुभव सिन्हा
अनुभव सिन्हा ने हाल ही में एक्टर्स के फिक्स्ड वर्किंग आवर्स की मांग पर रिएक्ट किया। उन्होंने कहा कि अगर कोई एक्टर दिन में छह घंटे काम करना चाहता है और आप इससे ठीक नहीं हैं, तो उस एक्टर के साथ काम न करें। यह इतनी सिंपल बात है।

बीते साल से बॉलीवुड में काम के घंटों को लेकर एक लंबी बहस छिड़ी हुई है। वर्क-लाइफ बैलेंस पर बहस दीपिका पादुकोण के मां बनने के बाद कथित तौर पर अपने लिए 8 घंटे की शिफ्ट मांग के बाद से शुरू हुई। इस बहस में बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के स्टार्स ने अपनी राय दी। ऐसे में अब वर्क-लाइफ बैलेंस की बहस में डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने भी अपनी राय दी। यही नहीं अनुभव ने दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर का उदाहरण भी दिया।
फिक्स्ड वर्किंग आवर्स पर बोले अनुभव
अनुभव सिन्हा ने हाल ही में शुभंकर मिश्रा को अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने एक्टर्स के फिक्स्ड वर्किंग आवर्स की मांग पर रिएक्ट किया। उन्होंने कहा, 'अगर कोई एक्टर दिन में छह घंटे काम करना चाहता है और आप इससे ठीक नहीं हैं, तो उस एक्टर के साथ काम न करें। यह इतनी सिंपल बात है।'
'मुल्क' में ऋषि संग काम को लेकर बोल अनुभव
अनुभव ने आगे 'मुल्क' फिल्म की शूटिंग के दौरान दिवंगत ऋषि कपूर के साथ अपने एक्सपीरियंस को भी याद किया। अनुभव ने कहा, 'हां, चिंटू जी ने मुल्क की स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद मुझसे कहा था कि वह नाइट शूट नहीं करना चाहते। मैंने उनसे कहा, ‘लेकिन चिंटू जी, नाइट सीन इंपॉर्टेंट होते हैं।’ तो हमने नेगोशिएट किया। उन्होंने कहा कि वह चार रात के शूट करेंगे और मैं मान गया। बाद में शूटिंग के दौरान, मैंने उनसे कहा, ‘सर, यह पांच रातों का हो गया है। उन्होंने कहा, ‘क्या हुआ?’ लेकिन हम मैनेज कर गए।' सिन्हा ने बताया कि उनके साथ काम करना बहुत अच्छा रहा और चूंकि वह फिल्म में ऋषि कपूर को चाहते थे, इसलिए उन्हें एडजस्ट करने में कोई दिक्कत नहीं हुई।
दीपिका की शिफ्ट की मांग पर हुए विवाद पर अनुभव सिन्हा
दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की शिफ्ट की मांग वाले विवाद के बारे में बात करते हुए, अनुभव सिन्हा ने कहा, 'मैं गॉसिप में विश्वास नहीं करता। मैंने दीपिका के साथ कभी काम नहीं किया, सालों पहले एक पार्टी में उनसे मुश्किल से एक बार मिला था। लेकिन मैंने उन लोगों से पूछा जिन्होंने उनके साथ काम किया है, और उन्होंने कहा कि वह काम करने के लिए एक मजेदार एक्ट्रेस हैं।'
अगर एक्टर की मांग गलत हैं तो उनके साथ काम न करें
सिन्हा ने कहा, 'अगर किसी एक्टर की मांगें गलत हैं, तो उनके साथ काम न करें। कॉन्ट्रोवर्सी क्यों खड़ी करें? हर घर में मतभेद होते हैं, लेकिन आप छत पर जाकर इस बारे में चिल्लाते नहीं हैं। मुझे लगता है कि जिस तरह से इसे बढ़ा-चढ़ाकर बताया गया है, वह गलत है। अगर आपको कोई एक्टर पसंद नहीं है, तो उन्हें निकाल दें। एक्टर्स और डायरेक्टर्स को पहले भी निकाला गया है, ऐसा होता है। यह संबंधित लोगों के बीच ही रहना चाहिए।'
लेखक के बारे में
Priti Kushwahaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



