Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडannu Kapoor tells his last wish after asrani death says he wants to go quietly if theres any festival
अन्नू कपूर ने बताई अपनी अंतिम इच्छा, बोले- अगर मैं दिवाली या ईद पर मरूं तो…

अन्नू कपूर ने बताई अपनी अंतिम इच्छा, बोले- अगर मैं दिवाली या ईद पर मरूं तो…

संक्षेप:

असरानी की अंतिम इच्छा थी कि वह नहीं चाहते थे कि उनके अंतिम दर्शन के लिए भीड़ जुटे। अब अन्नू कपूर ने भी अपनी लास्ट विश बताई है। उनका कहना है कि वह किसी पर बोझ नहीं बनना चाहते।

Wed, 22 Oct 2025 02:08 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर असरानी के निधन पर अन्नू कपूर ने शोक जताया है। असरानी से प्रेरणा लेकर अन्नू कपूर ने भी अपनी अंतिम इच्छा जताई है। अन्नू कपूर का कहना है कि अगर उनका निधन किसी त्योहार या राष्ट्रीय पर पर हो तो वह चुपचाप विदा चाहते हैं। बता दें कि असरानी के निधन की खबर 20 अक्तूबर को आई थी। उनके करीबी सूत्रों ने बताया कि वह चाहते थे कि अंतिम क्रिया में घर के लोग ही शामिल हों। वह नहीं चाहते थे कि लोग जुटें।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अन्नू कपूर ने जताई ये इच्छा

असरानी के निधन पर कमेंट करते हुए एएनआई से बातचीत में अन्नू कपूर बोले, 'उनकी इस इच्छा ने मुझे भी प्रेरित किया...जब मेरा इस दुनिया नामक होटल से चेकआउट उकने का समय आए और वो तिथि और वो समय किसी राष्ट्रीय पर्व से जुड़ा हो...15 अगस्त या 26 जनवरी से जुड़ा हो...या किसी त्योहार से जुड़ा हो... दिवाली से जुड़ा हो... होली से जुड़ा हो... ईद से जुड़ा हो... तो मेरा संस्कार गुप्त रूप से किया जाए। मैं किसी को परेशान नहीं करना चाहता हूं और मैं इस दुनिया में बोझ बनकर नहीं जीना चाहता।'

ये भी पढ़ें:निधन से 10 दिन पहले इवेंट में डांस कर रहे थे असरानी, अब वायरल हो रहा है वीडियो

फेफड़ों में थी दिक्कत

असरानी निधन के कुछ दिन पहले से बीमार थे। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। डॉक्टरों ने परिवार को जानकारी दी थी कि उनके फेफड़ों में फ्लूइड जमा हो गया था। असरानी की उम्र 84 साल थी। कुछ महीने पहले उनके निधन की अफवाह उड़ चुकी है। तब उन्होंने कहा था कि ऐसी खबरों से उम्र बढ़ जाती है।

ये भी पढ़ें:एक्ट्रेस के लिए इतनी गंदी बात सुन नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी पर भड़के अन्नू कपूर
Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma
काजल शर्मा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम को लीड करती हैं। पत्रकारिता में करीब 15 वर्षों का अनुभव रखने वाली काजल ने प्रिंट और डिजिटल, दोनों ही माध्यमों में अपनी पहचान बनाई है। फिल्म, टीवी, फैशन और सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन, कंटेंट प्लानिंग और एग्जिक्यूशन में उनकी गहरी पकड़ है। सोशल मीडिया ट्रेंड्स पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिन्हें वह दिलचस्प अंदाज में खबरों के जरिए पाठकों तक पहुंचाती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।