सतलुज को OTT से हटाए जाने के सपोर्ट में अन्नू कपूर! बोले- दिक्कत है तो कोर्ट के पास जाइए

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Annu Kapoor: दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज को ओटीटी से हटाए जाने के फैसले का अन्नू कपूर ने सपोर्ट किया है और कहा है कि जब सेंसर बोर्ड ने अनुमति नहीं दी थी, तो मेकर्स को यह फिल्म ओटीटी पर अपलोड ही नहीं करनी चाहिए थी।

Annu Kapoor

दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बनी रही है। जहां एक तरफ सोशल मीडिया पर लोगों ने इस फिल्म का खुलकर सपोर्ट किया और इसे OTT से हटाए जाने के फैसले पर गुस्सा जाहिर किया, वहीं अब एक्टर अन्नू कपूर ने इस मामले में अप्रत्यक्ष रूप से सरकार का सपोर्ट किया है। अन्नू कपूर ने कहा कि इस मामले में फिल्ममेकर्स को पब्लिक की सहानुभूति बटोरने की बजाए सरकार को सीधे तौर पर कोर्ट में चुनौती देनी चाहिए। मालूम हो कि पहले फिल्म का टाइटल कई बार बदला गया और फिर सेंसर बोर्ड के कहने पर इसमें कई जगह बदलाव किए गए। फाइनली जब यह मूवी थिएटर्स की जगह ओटीटी पर रिलीज हुई तो इसे 2 ही दिन बाद ZEE5 से हटा दिया गया।

पब्लिक के बीच रोने से क्या होगा?

अब लीजेंडरी एक्टर अन्नू कपूर ने इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि फिल्ममेकर्स को इस मामले में लीगल रुख अपनाना चाहिए। एक हालिया इंटरव्यू में 70 वर्षीय अन्नू कपूर ने कहा, "आपने अपना पक्ष रखा, लेकिन नियम और कानून तो होते ही हैं।" अन्नू कपूर ने कहा कि नियम और कानून तो होते ही हैं, अगर सेंसर बोर्ड ने इजाजत नहीं दी थी, तो आपने इसे अपलोड किया ही क्यों? एक्टर ने कहा कि वह अच्छी तरह जानते हैं कि किसी प्रोजेक्ट का टॉपिक विवादित हो सकता है, लेकिन अगर उन्हें लगता है कि उनके साथ अन्याय हुआ है, तो बजाए जनता की सहानुभूति लूटने के, उन्हें कोर्ट का रुख करना चाहिए।

निर्माताओं को सीधे सुप्रीम कोर्ट जाना चाहिए

'विक्की डोनर', 'ड्रीम गर्ल', 'हमारे बारह' और 'तेजाब' जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुके अन्नू कपूर ने कहा कि यह खुद पर दया महसूस करने जैसा है। आपको इसके बजाय सुप्रीम कोर्ट जाना चाहिए। आप इसको लेकर रो क्यों रहे हैं? शिकायत क्यों कर रहे हैं? एक्टर ने कहा कि इस तरह की सिचुएशन के लिए एक उचित कानूनी रास्ता मौजूद है, इसलिए इस मुद्दे पर पब्लिकली रोने की कोई जरूरत नहीं है। अन्नू कपूर ने कहा कि इस तरह के मुद्दों का हल कोर्ट में होना चाहिए ना कि जनता के बीच। जब अन्नू कपूर से पूछा गया कि क्या एक्टर्स को राजनीति से दूर रहना चाहिए? तो इस सवाल पर उन्होंने कहा कि हम अपनी राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक और आर्थिक परिस्थितियों के परिणाम हैं।

बदला गया नाम, लगाए गए कट, कैंसिल हुई स्क्रीनिंग

अन्नू कपूर ने कहा कि हम सभी को अपनी राय रखने का पूरा अधिकार है, लेकिन कुछ लोग जान बूझकर विवाद पैदा करना चाहते हैं। बता दें कि सतलुज पहले सिनेमाघरों में 'पंजाब 95' नाम से रिलीज होने वाली थी। लेकिन फिल्म के कॉन्टेंट को लेकर सेंसर बोर्ड आश्वस्त नहीं था। फिल्म में CBFC ने मेकर्स से कुल 127 कट लगाने के लिए कहा जिसके बाद भारतीय अधिकारियों की कथित आपत्तियों के चलते 2023 टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में इसकी स्क्रीनिंग भी कैंसिल कर दी गई थी।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।