अन्नू कपूर को किस करने से झिझक रही थीं प्रियंका चोपड़ा, एक्टर बोले- मुझे पता था, लेकिन मैंने…
अन्नू कपूर और प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म सात खून माफ में साथ काम किया था। उस सीन में प्रियंका और अन्नू के बीच कुछ इंटीमेट सीन थे जिन पर हाल ही में अन्नू ने अपनी बात रखी।

प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 7 खून माफ जब रिलीज हुई थी तब काफी चर्चा में रही थी। इस फिल्म में प्रियंका लीड रोल में थीं, लेकिन उनके साथ कई मेल एक्टर्स थे जिसमें से एक अन्नू कपूर थे। अन्नू कपूर और प्रियंका के बीच फिल्म में इंटीमेट सीन थे। जब फिल्म रिलीज हुई थी तब अन्नू ने कहा था कि प्रियंका मुझे किस करने से झिझक रही थीं क्योंकि वह हीरो नहीं थे। इस पर काफी कॉन्ट्रोवर्सी भी हुई थी। अब अन्नू ने उस मामले पर फिर अपनी बात रखी।
अन्नू ने सालों बाद दी सफाई
सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में अन्नू ने कहा, ‘तो क्या ही करता। मेरे लुक्स से ज्यादा दिक्कत यह थी कि मैं हीरो नहीं हूं। मुझे नहीं पता। जब हमने साथ में काम किया विशाल भारद्वाज की फिल्म सात खून माफ में कई जर्नलिस्ट मुझसे पूछ रहे थे कि प्रियंका आपको किस करने से मना कर रही थीं तो मैंने कहा ये उनकी मर्जी। वो बार-बार पूछ रहे थे और मैं झुलझुला कर बोला।’
परेशान होकर कहा था
अन्नू ने आगे कहा, ‘वो लोग बार-बार मुझे प्रवोक कर रहे थे और मैं काफी परेशान हो गया और कह दिया कि वह करती अगर मैं स्टार होता तो।’
पता था प्रियंका को है दिक्कत
अन्नू ने बताया कि उन्हें बताया गया था कि प्रियंका झिझक रही हैं और उन्होंने उसकी रिस्पेक्ट की। वह बोले, ‘विशाल भारद्वाज ने मुझे बताया था कि वह झिझक रहे हैं। मैंने कहा हां सेंस तो बनता है। मैंने सीन को हटाने तक का भी सजेशन दिया, लेकिन विशाल ने मना कर दिया। एक्टर्स, कैमरे के सामने अन्कम्फर्टेबल नहीं हो सकते तो इसलिए हमने प्रोफेशनली किया।’
बता दें कि साल 2011 में प्रियंका ने अन्नू कपूर के स्टेटमेंट पर अपना रिएक्शन दिया था और कहा था कि उन्हें अच्छा नहीं लगा था जो पब्लिकली इस मामले पर कॉन्ट्रोवर्सी हुई थी।
7 खून माफ स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें प्रियंका के अलावा नील नितिन मुकेश, इरफान खान, नसीरुद्दीन शाह, अन्नू कपूर थे।
प्रियंका करने वाली हैं कमबैक
प्रियंका के बारे में बता दें कि वह लास्ट द स्काई इज पिंक में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने कोई हिंदी फिल्म नहीं की। वह हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स ही कर रही थीं। हालांकि अब वह फिल्म वाराणसी के जरिए भारतीय फिल्म में कमबैक कर रही हैं। इस तेलुगु फिल्म को एस एस राजामौली डायरेक्ट कर रहे हैं और प्रियंका के साथ महेश बाबू लीड रोल में हैं।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


