तमन्ना भाटिया को बुरा लगा तो पैर छू लूंगा… दूधिया बदन वाले कमेंट पर अब क्या बोले अन्नू कपूर?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अन्नू कपूर ने तमन्ना भाटिया पर दूधिया बदन कमेंट पर काफी ट्रोल हो चुके हैं। अब उनका कहना है कि इंग्लिश में मिल्की बोलो तो फर्क नहीं पड़ता मैंने दूधिया बोल दिया तो बुड्ढा-खूसट बोलने लगै। तमन्ना को बुरा लगा तो मैं पैर छू सकता हूं।

तमन्ना भाटिया को बुरा लगा तो पैर छू लूंगा… दूधिया बदन वाले कमेंट पर अब क्या बोले अन्नू कपूर?

अन्नू कपूर तमन्ना भाटिया पर अपने एक स्टेटमेंट पर काफी ट्रोल हुए थे। उन्होंने तमन्ना भाटिया की बॉडी की तारीफ की थी। कहा था, माशाअल्लाह क्या दूधिया बदन है। अब एक पॉडकास्ट में जब अन्नू कपूर से उनके इस बयान पर बात की गई तो वह बोले कि वह महिलाओं का बहुत सम्मान करते हैं। अगर तमन्ना मिलें और कहें कि उन्हें बुरा लगा तो वह उनके पैर भी छू सकते हैं।

नहीं कर सकता स्त्री का अपमान

अन्नू कपूर से सिद्धार्थ कन्नन के शो में पूछा गया कि क्या तमन्ना भाटिया पर दूधिया बदन कमेंट करने पर उन्हें पछतावा है? इस पर उन्होंने जवाब दिया, 'तमन्ना छोड़ दीजिए आप, मैं तो हर स्त्री का सम्मान करता हूं। मैं नाराज हो सकता हूं, झगड़ा कर सकता हूं पर अपमान नहीं करूंगा।'

मिल्की बॉडी बुरा नहीं लगता

अन्नू कपूर बोले, 'मैंने कंगना रनौत बहन को भी एक लेटर लिखा था। उन्होंने मुझे गलत समझा। मेरा उद्देश्य हंगामा खड़ा करना नहीं, एक कोशिश है कि सूरत बदलनी चाहिए।' अन्नू तमन्ना वाले स्टेटमेंट पर बोलते हैं, 'अगर आप इंग्लिश में बात करें तो यह ठीक है, हिंदी में बोल दो तो समस्या हो जाती है। हिंदी में गाली दो तो बुरा लगता है लेकिन अगर कुछ इंग्लिश में बोल दो तो दिक्कत नहीं होती। अगर मैंने 'मिल्की बॉडी' बोला होता तो कोई दिक्कत नहीं होती। कितनी उम्र होगी तमन्ना की 28-30? मेरे बच्चे हैं उस उम्र के क्योंकि मैंने दूधिया बदन कह दिया लोगों ने मुझे बुड्ढे खूसट बोलने लगे।'

बुरा लगा तो पैर छू लूंगा

अन्नू से पूछा गया कि अगर तमन्ना उनके सामने आएं तो वह उनसे क्या कहना चाहेंगे? इस पर अन्नू ने जवाब दिया, 'कुछ नहीं कहना चाहूंगा। हाथ जोड़कर नमस्कार करूंगा। अगर वो मुझसे पूछें, तुमने कहा है? मैं कहूंगा, हां किया है, तुमको बुरा लगा है, मैं तुम्हारे पैर छूता हूं।'

क्या बोले थे अन्नू कपूर

अन्नू कपूर शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट पर थे। वहां उनसे पूछा गया, आपको तमन्ना भाटिया पसंद हैं? इस पर अन्नू कपूर बोले, 'मैंने उनकी क्लिप देखी क्योंकि अमेरिका में चलानी पड़ती थी। अरे वो तो आहा, माशाअल्लाह क्या दूधिया बदन है।' इस पर तमन्ना के एक स्टेटमेंट का जिक्र आया कि माएं अपने बच्चों को आज की रात गाना सुनाती हैं और बच्चे सो जाते हैं। इस पर अन्नू कपूर बोले, 'कितने उम्र के बच्चे सो जाते हैं? 70 साल का बच्चा भी हो सकता है। मैं 70 साल पुराना बच्चा हूं। बहन तमन्ना भाटिया अपने गानों से, दूधिया चेहरे से बच्चों को मीठी नींद सुला रही हैं तो बहुत अच्छी बात है।'

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।