आखिरी सुपरस्टार होंगे शाहरुख खान? अन्नू कपूर बोले- मुझे ऐसा नहीं लगता

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Annu Kapoor: शाहरुख खान के आखिरी सुपरस्टार होने की बात पर अन्नू कपूर बोले कि उन्हें ऐसा नहीं लगता है। फिल्म डर में उनके साथ काम कर चुके अन्नू कपूर ने कहा कि उन्हें याद नहीं कि कभी उन्हें SRK के साथ काम किया हो।

Annu Kapoor and Shah Rukh Khan
अन्नू कपूर और शाहरुख खान (बाएं से दाएं)

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने सालों पहले अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह आखिरी सुपरस्टार है। शाहरुख खान ने अनुपम खेर के टॉक शो 'कुछ भी हो सकता है' पर बातचीत के दौरान कहा, "मैं विनम्र हूं, लेकिन सच कहूं तो मैं आखिरी सुपरस्टार हूं।" आज भी करोड़ों लोग शाहरुख खान की इस बात पर सहमत होते हैं, लेकिन फिल्म 'डर' में उनके साथ काम कर चुके एक्टर अन्नू कपूर SRK की इस बात से सहमत नहीं हैं। 'ड्रीम गर्ल' और 'विक्की डोनर' जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुकी लीजेंडरी एक्टर अन्नू कपूर ने इस बात पर कहा- मुझे ऐसा नहीं लगता।

जिस एक्टर की आप बात कर रहे हैं..

हिंदी रश के साथ बातचीत में अन्नू कपूर ने कहा, "सालों से मीडिया यह धारणा गढ़ने की कोशिश करता आ रहा है, कि कोई शख्स आखिरी सुपरस्टार होगा। राजेश खन्ना के वक्त में भी ऐसी ही बातें कही जाती थीं। अतीत में देखेंगे तो इस इंडस्ट्री में कोई भी अमिताभ बच्चन, लता मंगेशकर और आशा भोसले जैसी पारी खेलने के करीब नहीं पहुंचा है। इतने लंबे वक्त तक करियर कायम रखना अब किसी के लिए भी मुश्किल हो गया है।" अन्नू कपूर ने बगैर शाहरुख खान का नाम लिए कहा- जिस एक्टर की आप बात कर रहे हैं, उन्होंने करीब 1992 में अपना करियर शुरू किया था।

अमिताभ से 19 साल कम है तजुर्बा

अन्नू कपूर ने अपना पॉइंट समझाने की कोशिश करते हुए कहा- करीब 34 साल हो चुके हैं। अगर आप अमिताभ बच्चन के 53 साल के करियर से 34 साल घटा देते हैं तब भी 19 साल बाकी रह जाएंगे। क्या आपको लगता है कि शाहरुख खान अगले 19 सालों तक उतने चर्चित बने रहेंगे? मैं जान बूझकर उनका नाम नहीं ले रहा हूं। क्या वह 2045 में भी उतने ही प्रासंगिक रहेंगे? मुझे नहीं लगता। हालांकि अपनी बात रखने के बाद अन्नू कपूर ने यह भी कहा कि इस बात से कोई इनकार नहीं है कि शाहरुख दुनिया के दूसरे सबसे रिच एक्टर हैं।

उनसे पूछिए उन्होंने मुझसे क्या सीखा?

फिल्म 'डर' में शाहरुख खान के साथ काम करने के बारे में अन्नू कपूर ने कहा- मैंने उनके साथ कभी काम नहीं किया। जब उन्हें याद दिलाया गया कि वह यश चोपड़ा की साल 1993 में आई फिल्म में थे तो एक्टर ने कहा- मुझे याद नहीं है। तब वो बिलकुल नए थे। मुझे याद नहीं कि हमने क्या बात की थी। आपको उनसे पूछना चाहिए कि क्या उन्हें मेरे साथ काम करना याद है, और क्या उन्होंने मेरे साथ काम करके कुछ सीखा? वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म 'उत्तर दा पुत्तर' और 'लव की अरेंज मैरिज' में काम करते नजर आए थे।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडआखिरी सुपरस्टार होंगे शाहरुख? अन्नू कपूर बोले- मुझे ऐसा नहीं लगता