
हक के प्रोड्यूसर विकी जैन के लिए पत्नी अंकिता ने लिखा पोस्ट, पति को दी ये सलाह
इमरान हाशमी की फिल्म हक आज यानी 07 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर्स में विकी जैन का नाम भी शामिल है। फिल्म रिलीज के मौके पर अंकिता लोखंडे ने अपने पति विकी के लिए एक पोस्ट लिखा है।
इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक आज यानी 07 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लोग पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म के प्रोड्यूसर्स में अंकिता लोखंडे के पिता विकी जैन का नाम भी शामिल है। हक की रिलीज के मौके पर अंकिता लोखंडे ने विकी जैन के लिए एक पोस्ट लिखा है। अंकिता ने इस पोस्ट में खुद को सबसे गौरवान्वित पत्नि बताया है। इस पोस्ट में उन्होंने इमरान हाशमी और यामी गौतम को भी शुक्रिया किया है।

विकी जैन के लिए अंकिता का पोस्ट
पति विकी जैन के लिए अंकिता ने लिखा- डियर पति, आज वो दिन है…हक रिलीज हो गई है। प्रोड्यूसर के तौर पर आपकी नई यात्रा शुरू हो गई है, और मैं इससे ज्यादा मेरे लिए गर्व की बात कोई और नहीं हो सकती है। मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि मैं उस पल की गवाह बन रही हूं जो आपने अपने लिया बनाया है।
विकी जैन को दी सलाह
विकी जैन की जर्नी का जिक्र करते हुए अंकिता ने लिखा- बिलासपुर से मुंबई तक-क्या जर्नी रही है ये। आपने हर चीज अपने विश्वास और मेहनत से बनाई है। मुझे यकीन है, ये पल अवास्तविक लग रहा है, यह सब आपके समर्पण और खुद पर विश्वास का नतीजा है।
विकी जैन को सलाह देते हुए अंकिता ने आगे लिखा- लाइफ आपको कहीं भी ले जाए, हमेशा याद रखिएगा कि आपने कहां से शुरुआत की थी- हमेशा जमीन से जुड़े रहें, विनम्र रहें, और उन लोगों को कभी न भूलें जो आपके साथ तब खड़े रहे जब आपके पास सपनों और दृढ़ संकल्प के अलावा कुछ नहीं था।
यामी और इमरान को किया शुक्रिया
अंकिता ने लिखा- मैं हमेशा आपके साथ हूं, पूरे दिल से, हर कदम पर तुम्हारा साथ देने के लिए। आज, मुझे बस गर्व महसूस हो रहा है - सबसे गौरवान्वित पत्नी। इस पोस्ट में अंकिता ने इमरान हाशमी और यामी गौतम को भी शुक्रिया किया है।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




