अनिल कपूर के बेटे ने फिल्मों को कहा अलविदा? हर्षवर्धन बोले- लोगों को उन एक्टर्स की आदत है जो...

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर काफी समय से फिल्मों से दूर थे जिसके बाद खबर आने लगी कि उन्होंने फिल्में छोड़ दी हैं। अब एक्टर ने इन खबरों का सच बताया है।

अनिल कपूर और हर्षवर्धन कपूर

अनिल कपूर के तीनों बच्चे सोनम कपूर, हर्षवर्धन कपूर और रिहा कपूर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं। सोनम और हर्षवर्धन जहां एक्टर हैं वहीं रिहा डायरेक्टर और स्टाइलिस्ट हैं। हर्षवर्धन ने बतौर हीरो फिल्म मिर्जया से की थी जो साल 2016 में रिलीज हुई थी। इसके बाद से अब तक हर्ष की 4 फिल्में आ चुकी हैं। लास्ट उनकी फिल्म थार थी जो साल 2022 में रिलीज हुई थी। इसके बाद से हर्षवर्धन फिल्मों से दूर हैं। अब ऐसी खबरें आ रही थीं कि हर्ष ने फिल्मों से दूरी बना ली है। हर्ष ने इस पर सच बताया है।

क्या उठाया था फैन ने सवाल

दरअसल, एक फैन ने हर्षवर्धन के काम की तारीफ करते हुए कमेंट किया कि हर्षवर्धन मैं सोच रहा हूं कि आखिर आपने क्यों एक्टिंग से दूरी बना ली है। आप काफी टैलेंटेड एक्टर हो और अगर फिल्म ब्लॉकबस्टर नहीं भी होती है तो आपकी परफॉर्मेंस को पसंद किया जाता है। अभी क्यों रुक गए? हसल करते रहो भाई और अगर आपको कभी रोल मॉडल की जरूरत हो तो आपको ज्यादा दूर देखने की जरूरत नहीं है। आप खुशनसीब हैं कि आपके पिता अनिल कपूर हैं। 69 की उम्र में भी वह इतने एनरजेटिक हैं। हम आपको स्क्रीन पर वापस देखना चाहते हैं।

हर्ष का जवाब

इस कमेंट पर हर्ष ने जवाब दिया और क्लीयर किया कि उन्होंने एक्टिंग से दूरी नहीं बनाई है। वह तो अब नए प्रोजेक्ट में काम कर रहे हैं। उन्होंने लिखा, मैंने कोई स्टेप बैक नहीं लिया है। थार की रिलीज के बाद से मैं दूसरे प्रोजेक्ट में काम कर रहा हूं।

अपकमिंग फिल्म पर बोले हर्ष

हर्ष ने यह भी बताया कि उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट को काफी साल लग गए हैं बनने में और यह अपना अब तक का सबसे अलग काम बताया है। उन्होंने लिखा, ‘मुझे 2-3 साल लग गए हैं इस फिल्म को खत्म करने में। मैं इसे प्रोड्यूस भी कर रहा हूं। मुझे लगता है लोगों को उन एक्टर्स की आदत हो गई है जिनकी साल में कई फिल्में आती हैं। लेकिन अगर आपको भावेश, थार और एके वर्सेस एके जैसी फिल्म देखनी है तो यह साल में एक या दो बार नहीं आती है, बस यही रिएलिटी है।’

हर्ष का करियर

हर्ष की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वैसे बतौर एसिस्टेंट डायरेक्टर की थी फिल्म बॉम्बे वेलवेट से जिसमें रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा लीड रोल में थे। उन्होंने अपने एक्टिंग की शुरुआत फिल्म मिर्जया से की थी साल 2016 में। 2 साल बाद वह विक्रमादित्य मोटवानी की फिल्म भावेश जोशी सुपरहिरो में नजर आए थे। इसके बाद हर्ष एके वर्सेस एके में कैमियो में दिखे थे। वह खुद का ही किरदार निभा रहे थे। इसके बाद थार फिल्म में वह नजर आए जिसमें उन्होंने पिता अनिल कपूर के साथ ही काम किया था। वह इस मूवी के प्रोड्यूसर थे।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।