अनिल कपूर की बहन को जानते हैं आप? बहनोई का इंडस्ट्री में है बड़ा नाम
बोनी कपूर और संजय कपूर, अनिल कपूर के भाई हैं ये तो आपको पता है, लेकिन क्या आप ये बात जानते हैं कि अनिल कपूर की एक बहन भी है? उनकी बहन का नाम रीना मारवाह है।

अनिल कपूर की परिवार के बारे में तो हर कोई जानता है। सबको पता है कि उनके तीन बच्चे हैं। बोनी कपूर और संजय कपूर उनके भाई हैं। लेकिन कपूर खानदान की एक ऐसी शख्सियत भी हैं जो लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं, वो हैं अनिल कपूर की इकलौती बहन रीना कपूर मारवाह। आइए आपको बताते हैं कि रीना क्या करती हैं, उनकी शादी किससे हुई है और उनके बच्चों ने किस फील्ड में अपना करियर बनाया है।
कौन हैं रीना मारवाह?
रीना मारवाह, मशहूर फिल्म निर्माता सुरिंदर कपूर और निर्मल कपूर की बेटी हैं। वह अनिल कपूर, बोनी कपूर और संजय कपूर की बहन हैं। कपूर खानदान के तीन सुपरस्टार भाइयों की बहन होने के बावजूद, रीना ने कभी भी अभिनय की दुनिया में कदम नहीं रखा। हालांकि, उनका बड़ा बेटा इस लाइन में अपना करियर जरूर बना रहा है।
रीना मारवाह के पति क्या करते हैं?
रीना मारवाह के पति का नाम संदीप मारवाह है। संदीप मारवाह फिल्म और मीडिया इंडस्ट्री का एक बहुत बड़ा नाम है। संदीप मारवाह ने ही उत्तर प्रदेश के नोएडा में फिल्म सिटी की स्थापना की थी। वह मारवाह स्टूडियो के संस्थापक और अध्यक्ष भी हैं। इतना ही नहीं, वह एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन (Asian Academy of Film and Television) के चांसलर भी हैं, जहां से कई बॉलीवुड सितारों ने अपनी पढ़ाई की है।
रीना मारवाह के बच्चे कितने बड़े हैं और क्या करते हैं?
रीना और संदीप मारवाह के दो बेटे हैं। दोनों शादीशुदा हैं।
1. मोहित मारवाह
मोहित मारवाह बॉलीवुड अभिनेता हैं। उन्होंने साल 2014 में फिल्म 'फगली' (Fugly) से अपना डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने तिग्मांशु धूलिया की फिल्म ‘राग देश’ में भी काम किया है। मोहित की शादी अंतरा मोतीवाला से हुई है और उनके दो बच्चे हैं।
2. अक्षय मारवाह
अक्षय मारवाह एक सफल फिल्म निर्माता और बिजनेसमैन हैं। वह मारवाह स्टूडियो के कामों में हाथ बटाते हैं और 'AAFT' के सीईओ के रूप में भी सक्रिय हैं। उनकी शादी आशिता रल्हन से हुई है।
कपूर परिवार के हर फंक्शन में आती हैं नजर
रीना मारवाह भले ही स्क्रीन पर नजर न आती हों, लेकिन वह कपूर परिवार को जोड़े रखने वाली एक अहम कड़ी हैं। उनके बेटे मोहित और अक्षय, अनिल कपूर के बच्चों (सोनम, रिया और हर्षवर्धन) और बोनी कपूर के बच्चों (अर्जुन, जान्हवी और खुशी) के बहुत करीब हैं। यही कारण है कि रीना और उनका परिवार, कपूर परिवार के हर फंक्शन में नजर आता है।
यहां देखिए रीना की तस्वीरें
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ें

