जानिए अनिल कपूर ने क्यों छोड़ दी थी साल की सबसे बड़ी फिल्म धुरंधर 2? खुद आदित्य धर ने ऑफर किया था रोल
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने अनिल कपूर को भी एक रोल ऑफर किया गया था। लेकिन एक्टर ने अपने कारण बताते हुए इस बड़ी फिल्म के लिए मना कर दिया था। अब एक्टर ने माना कि इससे उनका ही घाटा हुआ।

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर 2 रिलीज के लिए तैयार हैं। एक बार फिर रणवीर कपूर अपने किरदार और जबरदस्त एक्टिंग से बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाले हैं। फिल्म अगले हफ्ते रिलीज हो रही है। लेकिन उससे पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि अनिल कपूर धुरंधर: द रिवेंज में कैमियो करने वाले थे। लेकिन उन्होंने कुछ खास वजहों के चलते इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया। इस खबर को खुद अनिल कपूर ने कन्फर्म किया है और ये भी माना है कि इससे उनका ही नुकसान हुआ है।
अनिल कपूर को धुरंधर 2 में कैमियो ऑफर हुआ था
इंडिया टुडे के कॉन्क्लेव में शामिल हुए अनिल कपूर ने कहा ने बताया कि उन्हें डायरेक्टर आदित्य धर ने धुरंधर 2 में एक रोल के लिए उनसे कांटेक्ट किया था। आदित्य चाहते थे कि छोटा कैमियो वाला रोल अनिल कपूर करें। लेकिन अनिल ने वो किरदार निभाने से मना कर दिया। एक्टर ने कारण बताते हुए कहा कि वो आज जो कुछ भी हैं अपने प्रोफेशनलिज्म और कमिटमेंट की वजह से हैं। एक्टर ने कहा कि सिर्फ टैलेंट के दम पर आप वो नहीं बनते जो आप आज हैं।
इसलिए नहीं की धुरंधर 2
अनिल कपूर ने आगे कहा कि जिन तारीखों पर धुरंधर 2 के लिए शूटिंग होनी थी वो पहले ही किसी और फिल्म को दे चुके थे। अनिल कपूर ने कहा कि उन्होंने खुद आदित्य से बात करते हुए उन्हें कारण बता दिया था कि वो कहीं और कमिटेड हैं। अनिल ने कहा कि ये फिल्म रिलीज हो रही है और एक शानदार है। एक्टर ने कहा, 'ये मेरा ही नुकसान है, लेकिन कोई बात नहीं'। अनिल ने आगे ये भी कहा कि वो भविष्य में डायरेक्टर आदित्य धर के साथ काम करेंगे।
सूबेदार के लिए छाए अनिल कपूर
अनिल कपूर इन दिनों अपनी फिल्म सूबेदार के लिए खबरों में बने हुए हैं। हाल में प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई फिल्म सूबेदार ऑडियंस के बीच पसंद की जा रही है। इस फिल्म में अनिल कपूर को जबरदस्त एक्टिन करते हुए देखा जा सकता है। फिल्म को लेकर ऑडियंस में जबरदस्त क्रेज है कि ये फिल्म प्राइम वीडियो पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही थी।
धुरंधर 2 का इंतजार
अब धुरंधर 2 की बात करें तो करीब 3 महीने से ज्यादा लंबे इंतजार के बाद फिल्म 19 मार्च ईद के मौके पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म को लेकर ऑडियंस एक्साइटेड हैं। हाल में रिलीज को अच्छी रीच मिली है और अब माना जा रहा है कि फिल्म का ओपनिंग डे का कलेक्शन रिकॉर्ड बना सकता है।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


