Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडanil kapoor planning to make sequel of his film nayak, buys rights read
अनिल कपूर अपनी इस पॉपुलर फिल्म का बनाना चाहते हैं सीक्वल, खरीदे राइट्स

अनिल कपूर अपनी इस पॉपुलर फिल्म का बनाना चाहते हैं सीक्वल, खरीदे राइट्स

संक्षेप:

अनिल कपूर ने हाल में अपनी पॉपुलर फिल्म नायक के राइट्स खरीदे हैं। ऐसी खबरें हैं कि एक्टर आने वाले समय में इस फिल्म का दूसरा पार्ट लेकर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी में एक्टर को एक दिन का सीएम बनने का मौका मिलता है। अब दूसरे पार्ट में क्या होगा ये देखने का इंतजार हो रहा है।

Jan 03, 2026 03:37 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

साल 2001 में अनिल कपूर की फिल्म नायक को ऑडियंस ने जबरदस्त रिएक्शन दिया था। फिल्म टीवी पर ज्यादा पसंद की गई। नायक की कहानी एक ऐसे पत्रकार की थी जिसे एक दिन का सीएम बनने का मौका मिलता है। अब ताजा खबरों की मानें आने वाले समय में ऑडियंस को इस फिल्म का सीक्वल देखने को मिल सकता है। बताया जा रहा है कि अनिल कपूर ने इस फिल्म के राइट्स खरीद लिए हैं और वो इसका सीक्वल बनाना चाहते हैं।

अनिल कपूर ने खरीदे नायक के राइट्स
बॉलीवुड हंगामा ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि फिल्म नायक के राइट्स सनम तेरी कसम के प्रोड्यूसर दीपक मुकुट के पास थे। लेकिन अब वो राइट्स अनिल कपूर ने दीपक मुकुट से खरीदकर अपने पास रख लिए हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि ये फिल्म अनिल कपूर के दिल के बेहद करीब है और वो इसका सीक्वल बनाना चाहते हैं। अनिल कपूर का मानना है कि नायक के लिए उन्हें बहुत प्यार मिला था और नायक की कहानी दूसरे भाग के लिए भी उम्मीदें रखता है। ऐसे में फिल्म का दूसरा भाग आने वाले समय में बनाया जा सकता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:अमिताभ बच्चन की रिजेक्ट की इस फिल्म ने बना दिया था अनिल कपूर का करियर
ये भी पढ़ें:1988 में अमिताभ बच्चन की ब्लॉकबस्टर फिल्म को अनिल कपूर ने छोड़ा था पीछे
anil kapoor

नायक की कहानी

नायक की कहानी एक आम इंसान और राज्य के सीएम के इर्द-गिर्द रची गई गई थी। एक रिपोर्टर सीएम का इंटरव्यू करता है और इसी दौरान उसे एक दिन के लिए राज्य का सीएम बनने का मौका मिल जाता है। इस एक दिन में वो कई जगह छापे मारता है। पुलिस, डॉक्टर, ऑफिसर को उनका काम याद दिलाता है। गुंडों से लड़ाई लड़ता है और अंत में हीरो बनकर सबके सामने आता है। अब सोचिए अगर इस कहानी का दूसरा पार्ट भी आता है तो कहानी क्या होगी?

फिल्म की कास्ट

बता दें, नायक एक खास फिल्म थी जिसका डायरेक्शन साउथ के स्टार डायरेक्टर शंकर ने किया था। इस फिल्म के डायलॉग अनुराग कश्यप ने लिखे थे। फिल्म में रानी मुखर्जी, अमरीश पुरी और परेश रावल जैसे एक्टर्स ने अहम भूमिका निभाई थी।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।