अजय देवगन ने मना किया क्या? धमाल 4 में कास्ट ना होने पर अनिल कपूर ने पूछा सवाल

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

अनिल कपूर इन दिनों सुबेदार फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। हालांकि इस दौरान अनिल ने बातों-बातों में धमाल 4 में ना होने पर बात की और डायरेक्टर से भी सीधा सवाल पीछा।

अजय देवगन ने मना किया क्या? धमाल 4 में कास्ट ना होने पर अनिल कपूर ने पूछा सवाल

अनिल कपूर जल्द फिल्म सुबेदार में नजर आने वाले हैं जिसका टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है और इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इन दिनों वह इसका ही खूब जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। अब इसी दौरान अनिल ने धमाल 4 को लेकर बात की। इस दौरान अनिल यह भी बोलते हैं कि वह अब फिल्म का हिस्सा नहीं हैं और इस पर उन्होंने एक जोक भी मारा है।

अनिल दरअसल, फिल्ममेकर्स के साथ अपने रिलेशनशिप पर बात करते हैं जिनके साथ भी उन्होंने काम किया है और इसमें एन चंद्र, सुभाष घई, विधु विनोद चोपड़ा जैसे फिल्ममेकर्स शामिल हैं।

अजय ने मना किया क्या धमाल 4 के लिए

धमाल 4 को लेकर अनिल ने फिर डायरेक्टर इंदर कुमार को लेकर बात की। वह बोले, ‘ऐ इंदू, क्या हो गया है? तुमने धमाल 4 में लिया नहीं मुझे? चलो ठीक है कोई बात नहीं, अजय ने मना किया क्या? अनिल फिर हंसते हैं और बोलते हैं तो अपना ये चलता रहता है।’ हालांकि फैंस थोड़े निराश हुए हैं कि अनिल इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे।

धमाल 4 की स्टार कास्ट

धमाल 4 की बात करें तो इसमें अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा और जावेद जाफरी हैं। इसके अलावा इसमें नए चेहरे नजर आएंगे जिसमें ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजली आनंद, उपेंद्र लिमाय, विजय पाटकर और रवि किशन हैं। फिल्म को इंदर कुमार डायरेक्ट कर रहे हैं और अजय देवगन, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक ठाकेरिया, आनंद पडित और कुमार मंगत पाठक ने प्रोड्यूस कर रहे हैं।

अनिल कपूर की सुबेदार फिल्म

वहीं अनिल कपूर की बात करें तो सुबेदार फिल्म की बात करें तो यह एक्शन ड्रामा फिल्म है और यह प्राइम वीडियो पर मार्च 5 2026 को प्रीमियर होगी। फिल्म में अनिल, सुबेदार अर्जुन मौर्या का किरदार निभा रहे हैं जो रिटायर सोल्जर का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में अनिल के साथ राधिका मदान हैं जो उनकी बेटी का किरदार निभाएंगी। इनके अलावा फिल्म में शौरभ शुक्ला, आदित्य रावल, मोना सिंह और फैजल शेख भी हैं।

अनिल की बाकी अपकमिंग फिल्में

बता दें कि सुबेदार के अलावा अनिल कपूर, अल्फा, किंग और फैमिली बिजनेस में नजर आएंगे। अल्फा में आलिया भट्ट, शरवरी वाघ लीड रोल में हैं बॉबी देओल के साथ। किंग में शाहरुख खान, सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन के साथ अनिल भी हैं। वहीं फैमिली बिजनेस नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी जिसमें उनके साथ विजय वर्मा अहम किरदार में हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।