अनिल कपूर को 18 साल बाद भी मिल रही है इस फिल्म की कमाई, अब आया इतने का चेक
बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने बताया कि उन्हें आज तक 18 साल पहले आई फिल्म की रॉयलटी मिल रही है। अब उन्हें मोटी रकम मिली है और आने वाले समय में और पैसे आने वाले हैं। अनिल कपूर को सालों बाद भी फिल्म से बिना कुछ किए कमाई मिल रही है।

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर शानदार एक्टर है। अपनी एक्टिंग की वजह से कई दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। हाल में प्राइम वीडियो पर आई फिल्म सूबेदार के लिए तारीफें बटोर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि करीब 18 साल पहले एक्टर ने एक फिल्म की थी जिसकी रॉयलटी एक्टर को अभी तक आती है। हाल में उन्होंने इस फिल्म के लिए 3 हजार पाउंड्स यानी करीब साढ़े 3 लाख रुपए का पेचेक मिला है। और आने वाले दिनों में और भी ज्यादा पैसे आने वाले हैं।
3 हजार पाउंड्स मिले हैं
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में पहुंचे अनिल कपूर ने साल 2008 में आई अपनी फिल्म स्लमडॉग मिलिनेयर के बारे में बात की। एक्टर ने बताया कि उन्हें इस फिल्म की रॉयललटी इतने सालों बाद भी मिल रही है। हाल में उन्हें 3 हजार पाउंड्स का पेमेंट मिला है। एक्टर ने बताया कि वो अपना सारा टैक्स चुकाते हैं इसलिए ये बता सकते हैं कि उन्हें आधा मिलियन पाउंड्स यानी करीब 6 करोड़ रुपए और मिलने वाले हैं। वो एक करोड़पति हैं। लेकिन इन पैसों को उन्होंने मांगा नहीं था।
फ्री में करना चाहते थे फिल्म
अनिल कपूर ने बताया कि स्लमडॉग मिलिनेयर मिलने की पूरी कहानी भी बताई। एक्टर ने बताया कि मेकर्स ने उन्हें बताया था कि वो फिल्म के लिए उनकी फीस नहीं दे सकते। लेकिन एक्टर ने डायरेक्टर डेनियल बॉयल से ये फिल्म फ्री में करने को कहा। उन्होंने इस फिल्म के लिए कभी पैसे नहीं मांगे। लेकिन इसके बाद भी इतने सालों से उन्हें फिल्म की रॉयलटी मिल रही है।
स्लमडॉग मिलिनेयर की कहानी
स्लमडॉग मिलिनेयर में मुंबई की झुग्गी झोपडियां और यहां रहने वाले लोगों की जिंदगी को दिखाया गया था। अनिल कपूर के अलावा इरफान खान भी अहम रोल में थे। इनके अलावा फिल्म में देव पटेल ने लीड जमाल मलिक का किरदार निभाया था। फ्रीडा पिंटो, मधुर मित्तल, तन्वी गणेश, सौराभ शुक्ला समेत कई एक्टर्स नजर आए थे।
अनिल कपूर का काम
वर्क फ्रंट की बात करें तो अनिल कपूर इन दिनों अपनीर प्राइम वीडियो फिल्म सूबेदार के लिए खबरों में बने हुए हैं। इस फिल्म में राधिका मदान और सौरभ शुक्ला, मोना सिंह, जसे एक्टर्स ने काम किया है। प्राइम वीडियो पर आई इस नई फिल्म की कहानी को पसंद किया जा रहा है। एक रिटायर्ड फौजी कैसे गुंडों की गैंग से अकेले निपटता है यही फिल्म की कहानी है। ये फिल्म ट्रेंड कर रही है। इसके बाद अनिल कपूर कई बड़े प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


