जब अनिल कपूर ने होटल के स्टाफ को डराया, पूरी 17 रातों तक चली थी इस गाने की शूटिंग

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Anil Kapoor: अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर कई कमाल की हिट फिल्में दी हैं, लेकिन क्या आप सॉन्ग के बारे में जानते हैं जिसकी शूटिंग 17 रातों तक चली थी।

जब अनिल कपूर ने होटल के स्टाफ को डराया, पूरी 17 रातों तक चली थी इस गाने की शूटिंग

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही है। दोनों एक्टर्स 'राम लखन', 'परिंदा', 'किशन कन्हैया', 'जीवन एक संघर्ष' और 'बेटा' जैसी फिल्मों में दोनों साथ नजर आ चुके हैं। लेकिन क्या आप उस फिल्म के बारे में जानते हैं जिसमें माधुरी दीक्षित को लेकर अनिल कपूर श्योर नहीं थे। दरअसल माधुरी तब इंडस्ट्री में नई-नई थीं, लिहाजा अनिल कपूर को भी उन पर शक था। इसी फिल्म का एक गाना था जो सुपरहिट हो गया, और आज तक सुना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस सॉन्ग की शूटिंग कैसे हुई थी?

कैसे हुई थी इस गाने की शूटिंग

हम बात कर रहे हैं अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की फिल्म 'तेजाब' के गाने 'सो गया ये जहां' के बारे में। जिसका ज्यादातर हिस्सा चलती कार में शूट किया गया है। क्योंकि मेकर्स को खाली सड़कें और अच्छी लाइटिंग वाली कमाल की लोकेशन्स चाहिए थीं, इसलिए मेकर्स ने इस गाने पर काफी मेहनत की। देखने में भले ही इस गाने से बहुत स्मूध फील आता हो, लेकिन कम लोग जानते हैं कि यह गाना 3 अलग-अलग शहरों में शूट किया गया था। इतना ही नहीं, सिर्फ इस गाने की शूटिंग में मेकर्स ने 17 रातें काली की थीं।

मेकअप के साथ होटल पहुंचा क्रू

अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित के अलावा बाकी का क्रू भी हर रात निकलता और अगली सुबह होने तक शूटिंग चलती रहती। एक रोज जब मेकर्स पूरी कास्ट और क्रू के साथ शूटिंग कर रहे थे तो अनिल कपूर और उनकी टीम ने एक होटल के स्टाफ को डरा दिया। दरअसल जैसा उनका इस गाने की शूटिंग के दौरान लुक है। सभी लोगों का मेकअप इस तरह का किया गया था जैसे उन्हें गंभीर चोटें लगी हैं और खून बह रहा है। अनिल कपूर और बाकी क्रू इसी हालत में आराम करने एक होटल में जा पहुंचे।

स्टाफ को हो गई अनिल की फिक्र

होटल का स्टाफ उनकी हालत देखकर सोच में पड़ गया और उन सभी से पूछा गया कि वो ठीक तो हैं। अनिल कपूर और टीम के तसल्ली देने और पक्का कराने के बाद कि यह सिर्फ मेकअप है, पूरा कास्ट और क्रू आराम करने के लिए इस होटल में ठहरा। कम लोग जानते हैं कि इसी फिल्म के कुछ सीन्स में सुपरस्टार शाहरुख खान का बंगला 'मन्नत' दिखाया गया है। हालांकि फिल्म में इसे अनुपम खेर के घर के तौर पर दिखाया गया है। बात गानों की करें तो 'सो गया ये जहां' के अलावा 'एक दो तीन' भी एक सुपरहिट सॉन्ग साबित हुआ था।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।