मधुबाला की बायोपिक पर बढ़ा सस्पेंस, यशराज फिल्म्स ने बताया अनीत पड्डा नहीं होंगी लीड
मधुबाला की बायोपिक में लीड रोल कौन प्ले करेगा इस पर सस्पेंस बना हुआ है। खबरें आईं कि अनीत पड्डा ये रोल निभाएंगी। हालांकि यशराज टैलेंट ने इन खबरों पर जवाब दिया है। अनाउंसमेंट तक इंतजार करना होगा।

बॉलीवुड की लेजेंड्री ऐक्ट्रेस मधुबाला की बायोपिक के ऐलान के दो साल बाद भी इस फिल्म की कास्टिंग को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। हाल की कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि सैयारा फेम अनीत पड्डा का नाम मधुबाला का रोल के लिए फाइनल हो गया है और जल्द ही इसी शूटिंग शुरू होने वाली है, लेकिन यशराज फ्लिम्स ने इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। इससे पहले कहा गया था कि कियारा आडवाणी बायोपिक में लीड ऐक्ट्रेस होंगी।
मधुबाला की बहन भी जुड़ी हैं फिल्म से
यशराज टैलेंट के स्पोक्सपर्सन ने इंडिया टुडे को बताया कि अनीत पड्डा को फिल्म में कास्ट किए जाने के दावे गलत और महज अटकलें हैं। लेटेस्ट अपडेट के बाद यह सवाल बना हुआ है कि मधुबाला की जिंदगी को पर्दे पर कौन निभाएगा। बायोपिक को संजय लीला भंसाली प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि इसका डायरेक्शन जसमीत के रीन करेंगी। जसमीत इससे पहले आलिया भट्ट और विजय वर्मा की फिल्म डार्लिंग्स का डायरेक्शन कर चुकी हैं। इस प्रोजेक्ट से मधुबाला का परिवार भी जुड़ा हुआ है। उनकी बहन मधुर बृज भूषण इस फिल्म में को-प्रोड्यूसर हैं।
नौ साल की उम्र में बनी थीं ऐक्ट्रेस
मधुबाला का असली नाम मुमताज जहां बेगम देहलवी था। उनका जन्म 14 फरवरी 1933 को दिल्ली में हुआ था। बेहद कम उम्र में ही उन्होंने फिल्मों की दुनिया में कदम रख दिया था। महज नौ साल की उम्र में उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की और उनकी पहली फिल्म बसंत थी। समय के साथ मधुबाला अपनी खूबसूरती और अदाकारी के दम पर हिंदी सिनेमा की सबसे चर्चित ऐक्ट्रेस में शुमार हो गईं।
किशोर कुमार से की थी शादी
ऐक्टर दिलीप कुमार के साथ उनका अफेयर उस दौर की सबसे चर्चित प्रेम कहानियों में गिना जाता है। दोनों एक-दूसरे से गहरा प्यार करते थे, लेकिन मधुबाला के पिता को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। हालात ऐसे बने कि यह मोहब्बत मुकम्मल नहीं हो सकी। दिल टूटने के बाद मधुबाला ने मशहूर सिंगर और पहले से शादीशुदा ऐक्टर किशोर कुमार से शादी करने का फैसला किया।
दिल की बीमारी बनी मौत की वजह
हालांकि, मधुबाला की जिंदगी जितनी चमकदार दिखती थी उतनी ही दर्द से भरी भी थी। बचपन से ही उन्हें दिल की गंभीर बीमारी थी। उनके दिल में छेद था और उस दौर में इस बीमारी का इलाज संभव नहीं था। यही बीमारी धीरे-धीरे उनकी जिंदगी पर भारी पड़ती गई और 23 फरवरी 1969 को महज 36 साल की उम्र में यह चमकता सितारा हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह गया।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


