'शक्ति शालिनी' में डबल रोल प्ले करेंगी अनीत पड्डा, जानिए क्या होगी इस फिल्म की स्टोरीलाइन
आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बन रही यह फिल्म बंगाली लोक कथाओं से प्रेरित है। एक रिपोर्ट के मुताबिक यह अच्छाई और बुराई के बीच की एक हमेशा चलती रहने वाली लड़ाई है।

मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की अपकमिंग फिल्म 'शक्ति शालिनी' को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की लीड एक्ट्रेस अनीत पड्डा इस फिल्म में डबल रोल करती नजर आएंगी। 'स्त्री' यूनिवर्स को और व्यापक रूप देती इस मशहूर हॉरर कॉमेडी फिल्म में अनीत के दोनों किरदार एक-दूसरे के बिलकुल विपरीत होंगे। फिल्म में उनके दो किरदारों के नाम 'शक्ति' और 'शालिनी' रखे गए हैं। जो कहानी में रोमांच और डर का जबरदस्त तड़का लगाने के लिए तैयार हैं।
बंगाली लोक कथाओं पर बेस्ड होगी फिल्म की कहानी
आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बन रही यह फिल्म बंगाली लोक कथाओं से प्रेरित है। मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह अच्छाई और बुराई के बीच की एक हमेशा चलती रहने वाली लड़ाई है। इसमें 'शालिनी' का किरदार एक ऐसी प्रेतनी का है, जो बदले की भूखी है। शालिनी पेड़ों और पानी वाली जगहों में रहती है और मर्दों को सजा देती है। वहीं 'शक्ति' का किरदार देवी काली के स्वरूप से प्रेरित है। जिन्हें बुराई का विनाश करने वाली सर्वोच्च शक्ति माना जाता है।
आयुष्मान की थामा से होगा 'शक्ति शालिनी' का कनेक्शन
फिल्म में शक्ति का मुकाबला शालिनी से होगा। अनीत के इन 2 शक्तिशाली अवतारों ने फैंस के बीच अभी से एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है। अनीत पड्डा के इस किरदार की पहली झलक पिछले साल आयुष्मान खुराना की फिल्म 'थामा' के पोस्ट-क्रेडिट सीन में दिखाई गई थी। इसमें उन्हें 'सृष्टि की रचयिता, विनाशक और सबकी मां' के रूप में दिखाया गया। फिल्म की ऑफिशियल रिलीज डेट 24 दिसंबर 2026 तय की गई है। गॉसिप्स की मानें तो मेकर्स इस तारीख को बदल सकते हैं।
क्यों बदली जा सकती है शक्ति शालिनी की रिलीज डेट?
रिलीज डेट बदले जाने की वजह उसी दिन शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'किंग' का रिलीज होना है। बॉक्स ऑफिस क्लैश से बचने के लिए प्रोड्यूसर्स तारीख को आगे-पीछे करने पर विचार कर सकते हैं। अनीत पाड्डा के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' से की थी। इस फिल्म में उन्होंने अहान पांडे अपोजिट फीमेल लीड रोल प्ले किया था। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट रही थी। फिल्म में उन्हें एक रोमांटिक अवतार निभाते दिखाया गया था, अब शक्ति शालिनी में वह बिलकुल अलग ही अवतार में नजर आएंगी।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


